फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता: बुधवार के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना हो सकता है आपको नुकसान

Wed, 05 May 2021 06:05 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बुधवार के उपाय - फोटो : अमर उजाला
बुधवार का दिन गणेश भगवान का दिन माना जाता है। इस दिन गणपति महाराज की पूजा-आराधना करने से जातकों के समस्त प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। लेकिन मान्यता ये भी है कि बुधवार के दिन कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। इस दिन ये पांच काम नहीं करना चाहिए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बुधवार के दिन उधार में लेन-देन करना शुभ नहीं होता है। - फोटो : सोशल मीडिया
उधार लेन-देन
बुधवार के दिन उधार में लेन-देन करना शुभ नहीं होता है। इससे आर्थिक मामलों में कामयाबी नहीं मिलती हैं। आज के दिन उधार में दिया गया पैसा अथवा लिया गया धन लाभकारी नहीं होता है। यह कर्ज आर्थिक हानि की ओर ले जाता है। इसलिए ध्यान से बुधवार को कर्ज का लेनदेन न करें।
विज्ञापन

3 of 6
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, बुधवार के दिन पश्चिम दिशा की ओर दिशाशूल होता है। - फोटो : pixabay
पश्चिम दिशा की ओर यात्रा
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, बुधवार के दिन पश्चिम दिशा की ओर दिशाशूल होता है। इस दिन पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करना शुभ नहीं माना जाता है। अगर जरूरी नहीं हो तो बुधवार के दिन पश्चिम दिशा की ओर यात्रा न करें।

4 of 6
बुधवार के दिन आर्थिक निवेश करना हानि का सौदा हो सकता है। - फोटो : pixabay
निवेश
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन आर्थिक निवेश करना हानि का सौदा हो सकता है। आर्थिक हानि से बचने के लिए बुधवार के दिन भूलकर भी निवेश न करें। निवेश करने के लिए सबसे उत्तम दिन शुक्रवार का होता है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
काले वस्त्रों का प्रयोग
अपने दांपत्य जीवन को सुखी और पति की लंबी और दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं को बुधवार के दिन काले वस्त्रों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही न ही शादीशुदा महिलाओं को आज के दिन काले रंग के आभूषणों को धारण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बुधवार के दिन कड़वे वचन का प्रयोग करना बुध ग्रह को कमजोर बनाता है। - फोटो : pixa
कड़वे वचन
बुध ग्रह वाणी और संवाद का कारक होता है। बुधवार के दिन कड़वे वचन का प्रयोग करना बुध ग्रह को कमजोर बनाता है। इसलिए आज के दिन किसी को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए। सभी के साथ मधुर और प्रेम से बात करने से आपके जीवन की आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाएंगी और घर में धन-समृद्धि आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें