फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमानजी की ऐसी मूर्ति रखने से घर पर बढ़ता है क्लेश, जबकि इन 3 तस्वीरों से बरसती है कृपा

Mon, 27 Jan 2020 05:49 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
hanumanji
हनुमानजी को संकटमोचक इसलिए कहते हैं क्योंकि वह अपने भक्तों पर आने वाले तमाम तरह के कष्टों और परेशानियों को हर लेते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान हनुमान जल्दी से प्रसन्न होने वाले देवता हैं। शायद यही वजह है कि हनुमान जी को पूजने वाले भक्तों की सबसे ज्यादा संख्या है। हम हनुमान जी की कृपा पाने के लिए मंदिर जाकर उनकी पूजा बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ करते हैं। साथ ही घर के मंदिर में हनुमान जी मूर्ति और तस्वीर को रखते हैं, लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि भगवान के किस स्वरूप को घर में विराजित किया जाए और किसको नहीं। बजरंगबली के कुछ रूपों को घर पर नहीं रखना चाहिए इससे क्लेश और अशांति रहती है। आइए जानते हैं हनुमान जी की कौन सी तस्वीरों को घर में नहीं रखनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 8
hanuman - फोटो : hanuman
जिस तस्वीर में हनुमान जी संजीवनी लिए हुए आकाश में उड़ रहें हो ऐसी तस्वीर को घर में नहीं लगाना चाहिए। शास्त्रों में कहा गया कि हनुमान जी के मूर्ति की पूजा हमेशा स्थिर अवस्था में ही करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 8
हनुमानजी
घर पर भगवान हनुमान जी की ऐसी तस्वीर या मूर्ति को कभी भी नहीं रखना चाहिए जिसमें उन्होंने अपनी छाती को चीर रखा हो।

4 of 8
hanuman - फोटो : hanuman
ऐसी तस्वीर जिसमें हनुमान जी ने अपने कंधों पर भगवान राम और लक्ष्मण को बैठा रखा हो उस तस्वीर को नहीं लगाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
hanuman - फोटो : hanuman
राक्षसों का संहार करते हुए या फिर हनुमान जी द्वारा लंका दहन की तस्वीरों को घर में नहीं लगाना चाहिए। ऐसी तस्वीरों से जीवन में सुख और समृद्धि की कमी रहती है और हनुमान जी की कृपा नहीं मिल पाती।
विज्ञापन

6 of 8
hanuman - फोटो : hanuman
अब अगर बात की जाए कि किस तरह मूर्ति या तस्वीरों को घर पर लगाने या रखने से घर पर सुख और समृद्धि आती है तो हनुमान जी की युवा अवस्था में पीले रंग के वस्त्र पहने हुए चित्र लगाना शुभ होता है।
विज्ञापन

7 of 8
Hanuman and sun
पढ़ाई वाले कमरे में हनुमानजी की लंगोट पहने वाली तस्वीरे लगाना चाहिए। इससे पढ़ाई में मन एकाग्र होता है।
विज्ञापन

8 of 8
हनुमानजी
जिस तस्वीर में हनुमान जी भगवान राम की सेवा कर रहें हों उसको लगाने से घर में धन की वर्षा होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें