अक्सर लोग अपने घरों को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह की सजावटें करते हैं। वास्तु के अनुसार घर पर सजावट की चीजों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन कई बार दीवार पर लगी कोई तस्वीर अगर वास्तु के अनुसार नहीं लगी है तो यह नकारात्मक ऊर्जा देने लगती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार कई ऐसी तस्वीरें हैं जिनके लगाने से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है और परेशानियां बढ़ने लगती हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर किन तस्वीरों से दुर्भाग्य बढ़ने लगता है।
विज्ञापन
2 of 11
Vastu tips for basement
ऐसी फोटो लगाते समय हमेशा ध्यान रखें कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों वाली फोटो कभी दीवार पर न लगाएं। फेंगशुई के अनुसार घर में तीन लोगों का फोटो लगाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे ही तीन दोस्तों की फोटो को भी दोस्ती में दरार पड़ने वाला माना गया है।
विज्ञापन
3 of 11
ब्राजील का एक वॉटर फॉल
- फोटो : Social media
बहते झरने की तस्वीर
किसी पहाड़ से गिरता हुआ झरना भले ही आपको खूबसूरत प्रतीत हो लेकिन ऐसी तस्वीर को घर में लगाना अशुभ साबित हो सकता है। वास्तुविदों की मानें तो ऐसी तस्वीरों से धन भी बिखर यानि फालतू खर्च हो सकता है। मान्यता है कि जिस तरह पानी बहता है उसी तरह से घर से पैसा बहने लगता है।
4 of 11
puja ghar
हर कमरे में न लगाएं भगवान की तस्वीरें
अमूमन लोगों की आदत होती है कि वह घर के हर कोने में ईश्वर की तस्वीरें लगा देते हैं। यहां तक की घर की बाउंड्री वाल पर भी। वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसा करना बिल्कुल उचित नहीं होता है। ऐसा करने से लाभ की बजाए हानि की अंदेशा बढ़ जाता है। ईश्वर की तस्वीरों के लिए एक उचित और पवित्र स्थान बनाएं और नियमित रूप से पूजा-प्रार्थना के जरिए उसे जागृत करें।
विज्ञापन
5 of 11
डूबते सूर्य की तस्वीर
किसी भी पहाड़ी या समुद्र किनारे भले ही सनसेट खूबसूरत दिखता हो लेकिन घर में उसकी तस्वीर भूलकर भी न लगाएं। आम जीवन में डूबता हुआ सूर्य कभी शुभ संकेत देने वाला नहीं माना जाता है। ऐसी तस्वीरें आशा की बजाए निराशा और उन्नति के बजाए अवनति की ओर ले जाती हैं।
विज्ञापन
6 of 11
laxmi
- फोटो : Social Media
माता लक्ष्मी की ऐसी फोटो न लगाएं
उल्लू को माता लक्ष्मी की सवारी माना गया है, लेकिन उल्लू के साथ मां लक्ष्मी वाली फोटो यदि आप अपने घर में लगाते हैं तो आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। मान्यता है कि गलत तरीके से धन अर्जित करने वालों के ऊपर मां लक्ष्मी उल्लू पर सवार होकर प्रवेश करती हैं और उनके घर की तमाम खुशियों को वो बर्बाद कर देती हैं।
विज्ञापन
7 of 11
नटराज
नटराज की मूर्ति
भगवान शिव कल्याण के देवता माने जाते हैं। लेकिन बात करें यदि नटराज की यानी जिसमें भगवान शिव तांडव नृत्य करने की मुद्रा में हैं तो उस फोटो या मूर्ति को वास्तु के अनुसार घर में नहीं लगाना चाहिए। इसके पीछे तर्क यह है कि नटराज की मूर्ति में भगवान जिस मुद्रा में हैं, वह तब की है जब संसार में प्रलय हुआ। ऐसे में यह मूर्ति विनाश की प्रतीक मानी जाती है। अत: यदि ऐसी मूर्ति कदापि न लगाएं।
8 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हिंसक पशुओं की तस्वीरें
घर में कभी भी भूलकर हिंसक पशुओं की तस्वीरें न लगाएं। ऐसा करने से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। जिसके कारण आपके घर में लडाई-झगड़े होने लगते है और आपसी रिश्तों में दरार पैदा होने लगती है।
9 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
युद्ध या लड़ाई की तस्वीर
घर में कभी जानवरों की लड़ाई या किसी युद्ध आदि की फोटो न लगाएं और न ही महाभारत ग्रंथ को रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में तनाव बढ़ता है और आए दिन क्लेश होता रहता है।
10 of 11
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल की तस्वीर
प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक ताजमहल भले ही देखने में खूबसूरत लगता हो लेकिन इसे अपने घर में रखने से बचना चाहिए। विदित हो कि शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में इसे बनवाया था और इसी परिसर में दोनों की साथ-साथ कब्र भी मौजूद है। सनातन परंपरा में मृत्यु से जुड़ी चीजों को घर में रखना कभी भी शुभ नहीं माना जाता है।
डूबता हुआ जहाज या नाव
टाइटैनिक जहाज या फिर डूबती हुई नाव निराशा का प्रतीक है। ऐसी तस्वीरें आपके घर के लोगों में हताशा का भाव जगाने का काम करती है। इसलिए ऐसी फोटो लगाने से बचें जिससे मन निराश होता हो।