फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की रात चुपचाप कर लें नारियल का ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से भर जाएगी तिजोरी

Wed, 04 Nov 2026 02:34 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवाली के त्योहार का सनातन धर्म में काफी महत्व है। इस दिन  मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि, धन-वैभव और खुशहाली के लिए कुछ उपाय भी किए जाते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली की रात चुपचाप कर लें नारियल का ये खास उपाय - फोटो : AI
दीपावली का पर्व सनातन धर्म में बेहद खास माना जाता है। यह पर्व सुख-समृद्धि, धन-वैभव और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इस शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की रात कुछ खास उपाय करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और सुख-समृद्धि आती है। अगर आप भी इस दीपावली अपने घर में धन-धान्य और खुशहाली लाना चाहते हैं, तो इन खास उपायों को जरूर करें। आइए जानते हैं कि दीपावली की रात कौन से उपाय करना शुभ माना जाता है। 

दीपावली की रात मां लक्ष्मी की आराधना का महत्व

दीपावली की रात मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इसलिए दीवाली की रात लोग विधि-विधान से पूजा करते हैं और कुछ पारंपरिक उपाय भी करते हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिवाली की रात चुपचाप कर लें नारियल का ये खास उपाय - फोटो : AI
कब करें नारियल का उपाय? 

माना जाता है कि दिवाली से एक दिन पहले जटा वाला सूखा नारियल लेना चाहिए और उसे किसी स्वच्छ और सुरक्षित स्थान पर रख दें। नारियल को बहते जल या सरोवर में रखें। मान्यता के मुताबिक, उपाय के दौरान मन में माता लक्ष्मी का स्मरण करना चाहिए और अगले दिन संध्याकाल में नारियल को लेने जाने का संकल्प करें। इस दौरान मौन रहना चाहिए। दिवाली की शाम सूर्यास्त के समय नया लाल सूती कपड़ा लें और नारियल के पास जाएं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
दिवाली की रात चुपचाप कर लें नारियल का ये खास उपाय - फोटो : AI
क्या है पंचोपचार पूजन? 

सबसे पहले भगवान गणेश का स्मरण करना चाहिए और 'ॐ श्री गणेशाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। फिर इसके बाद माता लक्ष्मी का ध्यान करें और नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर घर ले आएं। घर में दीप प्रज्वलित करें। भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमा के पास नारियल को रख दें और पंचोपचार पूजन करें। इस दौरान धूप, दीप, पुष्प, गंध और नैवेद्य अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।

लक्ष्मी नारायण राजयोग: धनतेरस पर इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बन रहे हैं धन लाभ के योग

4 of 5
दिवाली की रात चुपचाप कर लें नारियल का ये खास उपाय - फोटो : adobe stock
 क्या है तिजोरी की पूजा? 

ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, दिवाली के दिन तिजोरी या धन रखने की जगह पूजा करना शुभ माना जाता है। पूजा करने के बाद नारियल को धन रखने की जगह या तिजोरी में रखने की मान्यता है। इससे घर में बरकत होती है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। 

दिवाली 2026: धनतेरस-दिवाली से भाई दूज तक, इन 4 राशि के लोगों का रहेगा गोल्डन टाइम, बिजनेस में होगा बड़ा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिवाली की रात चुपचाप कर लें नारियल का ये खास उपाय - फोटो : AI
क्या है गोपाल सहस्रनाम का महत्व? 

दीपावली की संध्या काल के समय गोपाल सहस्रनाम या संतान गोपाल सहस्रनाम का 108 बार पाठ करें। इस पाठ का भी धार्मिक महत्व है। श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के मुताबिक पूजा-पाठ कर सकते हैं। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें