फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: दिवाली की रात ये उपाय करने से बहुत जल्दी होता है धन लाभ

Sat, 07 Nov 2020 10:27 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली 2020
हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार का बहुत महत्व माना गया है। हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष दिवाली का त्योहार 14 नवंबर को मनाया जाएगा। दिवाली की रात को सिद्धि देने वाली रात माना जाता है। इसलिए इस दिन कार्य सिद्धि के लिए तांत्रिक तंत्र पूजा भी करते हैं। इस दिन शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजन किया जाता है। मान्यता है कि लक्ष्मी जी की पूजा विधिवत करने से साल भर घर में अन्न और धन की कमी नहीं रहती है। माना जाता है कि दिवाली की रात किए गए उपाय जरूर सफल होते हैं। इसलिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप दिवाली की रात में उपाय कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
दिवाली 2020 मां लक्ष्मी की पूजा में कौड़ी रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा में पीले या सफेद रंग की कौड़ियां भी रखनी चाहिए। माना जाता है कि कौड़ी को मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं। मां लक्ष्मी की पूजा में कौड़ियां रखने से वे बहुत जल्दी प्रसन्न होती हैं। पूजन के बाद अगले दिन या किसी शुभ मुहूर्त में वे कौड़ियां अपने धन स्थान पर रख दें। इससे धन की कमी नहीं रहती है। घर में बरकत बनी रहती है। लक्ष्मी जी के पूजन में हल्दी की गांठें भी रखें। पूजा के बाद उन गांठों को भी तिजोरी या धन स्थान पर रख दें।
विज्ञापन

3 of 6
दिवाली 2020 पूजा के बाद घर के हर कमरे में शंख बजाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
दिवाली को मां लक्ष्मी की पूजा करने के पश्चात घर के हर कमरे में शंख और घंटी बजाएं। इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। मां लक्ष्मी घर में निवास करती हैं। इस उपाय को करने से धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी। 

4 of 6
दिवाली 2020 हनुमान जी के सामने लौंग डालकर दीपक प्रज्वलित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
दिवाली को तेल का एक दीपक जलाकर उसमें एक लौंग डालें और उससे हनुमान जी का आरती करें। हमुमान जी से अपनी समस्याओं के निवारण की प्रार्थना करें। आप चाहें तो घर में ही हनुमान जी की प्रतिमा के सामने यह उपाय कर सकते हैं या फिर किसी मंदिर में जाकर भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
दिवाली 2020 शिवलिंग पर चावल अर्पित करें (प्रतीकात्मस तस्वीर) - फोटो : social media
शिव जी को सच्चे भाव भक्त जो भी अर्पित कर दें वे उसी से प्रसन्न हो जाते हैं। सुख-समृद्धि के लिए किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर अक्षत (चावल) अर्पित करें। अक्षत का अर्थ होता है जो खंडित न हो। इसलिए ध्यान रखें की शिवलिंग पर चढ़ाए जाने वाले चावल बिलकुल साबुत होने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
diwali 2020 घर में नई झाड़ू खरीद कर लाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
दिवाली के दिन घर मे झाड़ू खरीद कर लाना चाहिए। नई झाड़ू से घर की सफाई करनी चाहिए। इससे घर की नकारात्मकता निकल जाती है और मां लक्ष्मी निवास करती हैं। झाड़ू लगाने के बाद ऐसे स्थान पर रखें कि किसी की नजर उस पर न पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें