फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2017: इस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजा, स्थिर लग्न में खरीदारी करना होता है शुभ

Mon, 16 Oct 2017 01:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
मंगलवार,17 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा और इसी के साथ 5 दिवसीय दीपावली का त्योहार शुरू हो जाएगा। इस दिन कोई न कोई नया सामान खरीदने की परम्परा है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी आदि धातु की चीज खरीदना शुभ माना जाता है और अगर ये चीज शुभ योग में खरीदा जाए तो ये और अधिक फलदायक होता है। आइए जानते हैं क्या है शुभ मुहूर्त।

पढ़ें- Dhanteras 2017: राशि अनुसार करें खरीदारी, सालभर नहीं रहेगी पैसों की कमी
विज्ञापन

2 of 5
धनतेरस के दिन खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 19 मिनट से 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। हालांकि पूरा दिन खरीदारी के लिए शुभ रहेगा, लेकिन इस दिन कोई खास चीज विशेष मुहूर्त में खरीदी जाए तो शुभ होता है।
विज्ञापन

3 of 5
धनतेरस पूजा के लिए सबसे उपयुक्त समय प्रदोष काल के दौरान होता है जब स्थिर लग्न प्रचलित होती है। ऐसा माना जाता है कि अगर स्थिर लग्न के दौरान धनतेरस पूजा की जाये तो लक्ष्मीजी घर में ठहर जाती है। इसीलिए धनतेरस पूजन के लिए यह समय सबसे उपयुक्त होता है। 

पढ़ें- Dhanteras 2017: भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, मालामाल की जगह हो जाएंगे कंगाल

4 of 5
धनतेरस पर सबसे पहले मिट्टी का हाथी और भगवान धन्वंतरि की मूर्ति को स्‍थापित करें। इसके बाद चांदी या तांबे की आचमनी में जल का आचमन कर भगवान गणेश का पूजन करें। हाथ में अक्षत और पुष्‍प लेकर भगवान धन्वंतरि का ध्यान भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनतेरस के दिन परिवार के किसी भी सदस्य की असामयिक मृत्यु से बचने के लिए मृत्यु के देवता यमराज के लिए घर के बाहर दीपक जलाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें