देश में लगभग सभी मंदिरों में प्रसाद के रूप में लड्डू, पेड़े जैसे ही चीज मिलती है, लेकिन अगर आप चेन्नई के इस अनोखे मंदिर में आएंगे तो आपको प्रसाद के रूप बर्गर, सैंडविच और ब्राउनी मिलेगी और वो भी मिनरल वॉटर के साथ। चौंकिए मत, चेन्नई के पड़प्पई में स्थित जय दुर्गा पीठम मंदिर में भक्तों को देवी के प्रसाद के रूप में बर्गर, सैंडविच आदि मिलता है। जानिए इसके पीछे का रहस्य
विज्ञापन
2 of 6
इस मंदिर में बर्गर, सैंडविच, टमाटर सलाद के अलावा प्रसाद में हेल्थ ड्रिंक्स भी चढाई जाती है। ये फूड मंदिर के रसोईघर में बनते हैं। इस प्रसाद की खास बात है कि ये भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण से प्रमाणित होते है और इस पर इसके उपयोग की अंतिम तारीख भी लिखी होती है। यही नहीं भक्तों को प्रसाद भी एक वेंडिग मशीन के जरिए ही मिलता है।
विज्ञापन
3 of 6
मंदिर को हाई टेक करने वाले डॉ श्रीधर का मानना है कि जो भी चीज पवित्र भाव, अच्छे मन और पवित्र रसोई में बनाई गई हो, वो भगवान को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वो मंदिर में हाइजेनिक प्रसाद के अलावा यह भी चाहते थे कि बच्चे भगवान की पूजा करने मंदिर आए।
4 of 6
उनके अनुसार जब उन्होंने केक और बर्गर को प्रसाद के रूप में शुरू किया तो विरोधियों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उन सबको अनदेखा किया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में प्रसाद को दोहराया नहीं जाता। बर्गर, सैंडविच, केक और ब्राउनी शनिवार और रविवार को ही दिया जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
इस मंदिर की खास बात ये भी है कि यहां पर कोई दान पात्र नहीं हैं। यहां तक की पुजारी भी पूजा के लिए कोई दान नहीं लेते। वैसे मंदिर का मैनेजमेंट स्मार्ट कार्ड सिस्टम की योजना बना रहा है, जिसे भक्त खुद मंदिर का गेट खोलकर आ सकते हैं।
इसके अलावा भक्तों को उनके जन्मदिन वाले दिन प्रसाद के रूप में केक दिया जाता है। मंदिर के अधिकारियों ने बर्थडे केक प्रसादम की शुरुआती की, जिसमें रिकॉर्ड के तौर पर मंदिर आने वाले भक्तों का पता और जन्मदिन की तारीख लिखी जाती है।