फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: अगर रखते हैं इन तीन बातों का ध्यान, तो हमेशा रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

Thu, 07 Jan 2021 09:16 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य बहुत ही विद्वान और कुशाग्र बुद्धि के व्यक्ति थे। उन्हें बहुत से विषयों की गहरी समझ थी। उन्होंने कई शास्त्रों की रचना की, जिसमें से नीति शास्त्र की बातें लोगों में बहुत लोकप्रिय हैं। उन्होंने ने मनुष्य के जीवन को सुखमय बनाने के लिए नीति शास्त्र में बहुत ही महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। चाणक्य की यह नीतियां हर व्यक्ति के लिए हितकारी मानी गई हैं। इन नीतियों को अपनाकर आप कष्टों से छुटकारा पाकर अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं। नीति शास्त्र में चाणक्य ने ऐसी तीन बातें बताई हैं जिनपर यदि मनुष्य ध्यान रखे तो मां लक्ष्मी उसके घर में वास करती हैं।, जिससे घर में सुख समृद्धि आती है। आइए जानते हैं इस नीति के बारे में..
विज्ञापन

2 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि उनके मनुष्य को मूर्खों की पूजा नहीं करनी चाहिए, अर्थात उनकी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। चाणक्य के अनुसार मूर्ख व्यक्ति के मुख से प्रशंसा सुनने से अच्छा है कि ज्ञानी व्यक्ति की डांट सुन ले। जहां पर ज्ञानियों का सम्मान किया जाता है, उनकी बात मानी जाती है। वहां मां लक्ष्मी का वास होता है।
विज्ञापन

3 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आचार्य कहते हैं कि जिस घर में अनाज में अन्न का सम्मान होता है और अन्न के एक भी दाने की बर्बादी नहीं की जाती है। वहां अन्न के भंडार हमेशा भरे रहते हैं ऐसे लोग कभी भूखे नहीं मरते हैं। ऐसे घर में मां लक्ष्मी बिना बुलाए स्वयं ही चली आती हैं और वहां वास करती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र में कहते हैं कि जहां पर पति-पत्नी में कभी कलह, क्लेश न होता हो, घर में किसी प्रकार से लड़ाई-झगड़ा होता हो। सभी सदस्य एक दूसरे से प्रेम और सम्मान से बात करते हो। घर में हमेशा शांति बनी रहती हो तो ऐसे घर में मां लक्ष्मी वास करती हैं और उनका घर सदैव धन धान्य से परिपूर्ण रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें