फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: रिश्तों में लानी है मिठास, तो आचार्य चाणक्य की इन बातों का रखें खास ध्यान

Tue, 13 Jul 2021 06:34 AM IST
संकल्प सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य भारत के महानतम लोगों में से एक थे। इन्होंने धर्म, राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज आदि विभिन्न विषयों पर अपने मतों को खुल कर व्यक्त किया। हजारों साल पहले इनके द्वारा दी गई शिक्षा आज भी प्रासंगिक है। गुप्त साम्राज्य में इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। साधारण से दिखने वाले बालक को इन्होंने भारत का महान शासक बना दिया था। इन्होंने कई महान ग्रंथों की रचना की, जिनका आज के समय में भी काफी ज्यादा मूल्य है। आचार्य चाणक्य अपने समय के महान अर्थशास्त्री थे। एक राजा को राजव्यवस्था कैसे चलानी चाहिए? उसका पूरा उल्लेख हमें इनके द्वारा लिखी गई पुस्तक अर्थशास्त्र में मिलता है। उस समय आचार्य चाणक्य ने सामाजिक और व्यवहारिक रिश्तों को लेकर लोगों को कई अच्छी-अच्छी बातें बताईं, जिसका जिक्र हमें चाणक्य नीति में मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य द्वारा कही गई उन बातों को, जिसके जरिए रिश्तों के भीतर मिठास लाया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य के अनुसार रिश्तों में सच्चाई और ईमानदारी का होना बहुत जरूरी है। उनका कहना था कि यही दो चीजें हैं, जो रिश्तों को मजबूत बनाती हैं। झूठ और फरेब के आधार पर बना रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिकता। उसका एक ना एक दिन अंत जरूर होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य के मुताबिक रिश्तों के भीतर कभी भी अहंकार को नहीं आने देना चाहिए। इससे आपस में खटास पैदा होती है। अहंकार आपसी लोगों के बीच दरार डाल देती है। इससे रिश्ते खराब होने लगते हैं और आपस में दुश्मनी पैदा हो जाती है।

4 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
उनके अनुसार व्यक्ति को सदा गरिमापूर्ण आचरण रखना चाहिए। गरिमापूर्ण आचरण रखने वाला इंसान सदा मीठा बोलता है। इस कारण ऐसे लोगों का दूसरे लोगों के साथ संबंध काफी अच्छा होता है। वहीं दूसरी तरफ कटु बोलने वाले लोगों के पास कोई भी आना पसंद नहीं करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य का कहना था कि विनम्रता रिश्तों में जान डालने का काम करती है। विनम्र व्यक्ति सदा उदार और मीठी बातें करता है, जो दूसरे लोगों को खूब पसंद आती है। इनकी बातें हृदय प्रिय होती हैं। ऐसे लोग सभी के प्रिय होते हैं। उनके मुताबिक हमें हमेशा विनम्र बाते करनी चाहिए। इससे आपसी रिश्तों में मजबूती आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें