आचार्य चाणक्य को महान कूटनीतिज्ञ, राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री के रूप में जाना जाता है। आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में पुरुष, स्त्री, बच्चे और बुजुर्ग, हर वर्ग के बारे में बताया गया है। आचार्य चाणक्य ने मनुष्य के गुणों और अवगुणों के बारे में भी बताया है। नीतिशास्त्र में मनुष्य के रिश्तों को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यदि इन बातों को ध्यान में रखा जाए तो सही व्यक्ति और सही रिश्तों का चुनाव किया जा सकता है। आचार्य चाणक्य ने स्त्रियों के तीन ऐसे गुणों का वर्णन किया है जो उसे श्रेष्ठ बनाते हैं। जिस व्यक्ति की पत्नी में ये गुण होते हैं, वे बहुत भाग्यशाली होते हैं। उन पुरुषों का जीवन सुखमय रहता है।