चाणक्य एक कुशल राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और रणनीतिकार थे। वे एक अच्छे शिक्षक थे। चाणक्य ने तक्षशिला से शिक्षा प्राप्त की थी और उसके बाद तक्षशिला में ही विद्यार्थियों को शिक्षा भी प्रदान की। चाणक्य ने अपनी विलक्षण प्रतिभा और बुद्धिमत्ता के बल पर ही असंभव को संभव करके दिखाया, और इतिहास को एक नई दिशा प्रदान की। उन्होंने अर्थशास्त्र के साथ कई अन्य रचनाएं भी की, अपने ज्ञान और अनुभव को लोगों के हित के लिए चाणक्य नीति में पिरोया। चाणक्य की नीति में जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण ज्ञान है। अगर इन नीतियों के सार को सही से समझ कर अपने जीवन में पालन किया जाए, तो व्यक्ति कई समस्याओं से बच सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ बातों को अपने जीवन में अवश्य ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है, तो आइए जानते हैं किन बातों में बरतनी चाहिए विशेष सतर्कता...