फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य नीति: ऐसे लोगों के घर में हमेशा बनी रहती है सुख-समृद्धि, कभी नहीं होती है अन्न और धन की कमी

Sun, 28 Feb 2021 07:20 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य को की विषयों की गहरी समझ थी।वे अर्थशास्त्र, राजनीति और सामाजिक शास्त्र के महान ज्ञाता थे। चाणक्य एक कुशल अर्थशास्त्री थे, ऐसे में वे धन के महत्व को बहुत अच्छे से समझते थे। आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में धन से संबंधित कई महत्वपूर्ण बातों को जिक्र किया है, जो आज के समय में सटीक बैठती हैं। चाणक्य ने नीतिशास्त्र में श्लोकों के माध्यम से यह बताया है कि किन लोगों के घर में धन की कमी नहीं होती है। आप भी इन बातों को ध्यान में रखकर अपने आचरण सुधार कर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
चाणक्य नीति - फोटो : social media
परोपकरणं येषां जागर्ति हृदये सताम। नश्यन्ति विपद्स्तेषां सम्पद: स्यु: पदे पदे।।
आचार्य चाणक्य इस श्लोक के माध्यम से बताया है कि जिस मनुष्य के हृदय में हमेशा उपकार करने की भावना बनी रहती है, उसकी सभी विपत्तियां नष्ट हो जाती हैं। ऐसे लोगों को जिंदगी के हर कदम पर धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार मनुष्य के अंदर परोपकार की भावना अवश्य होनी चाहिए। परोपकारी व्यक्ति हमेशा सुख प्राप्त करते हैं। इसके अलावा नीति शास्त्र में अन्य महत्वपूर्ण बातें बताई हैं, जो भी मनुष्य अपने जीवन ने इन बातों को अनुसरण करते हैं, उन्हें कभी भी धन की कमी नहीं होती।
विज्ञापन

3 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
हमेशा करें अन्न का सम्मान
चाणक्य नीति के अनुसार जिन घरों में अन्न का एक भी दाना बर्बाद नहीं होता है और सदैव अन्न का सम्मान किया जाता है। उन घरों में हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे घरों में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। 

4 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
पति-पत्नी के बीच प्रेम
आचार्य चाणक्य ने कहते हैं कि जिन घरों में पति-पत्नी के बीच प्रेम रहता है और किसी भी तरह की कटुता नहीं रहती है। जिस घर में हमेशा शांति का वातावरण रहता है, वह घर धन-धान्य से भरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
धन संचयन और निवेश 
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा धन संचयन की आदत को अपनाना चाहिए, क्योंकि व्यक्ति को समय पढ़ने पर संचय किया हुआ धन ही काम आता है। इसके अलावा धन कमाने से ज्यादा आवश्यक उसको सही प्रकार से सही जगह निवेश करने से धन बढ़ता है। जिससे घर में धन की कमी नहीं होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें