shani dev
ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव
ज्योतिष के अनुसार शनि ग्रह, बुध और शुक्र के मित्र, जबकि सूर्य, चंद्रमा और मंगल के शत्रु माने गए हैं। वहीं गुरु ग्रह के साथ शनि समभाव रखते हैं। इसके अलावा सभी 12 राशियों में शनिदेव को दो राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। पहली राशि है मकर और दूसरी कुंभ। इन दोनों पर शनि हमेशा अच्छा प्रभाव और नजर रखते हैं। तुला शनि की उच्च राशि और मेष नीच की राशि होती है।