फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Purnima 2025: चैत्र पूर्णिमा पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर बरसाएंगी कृपा

Thu, 10 Apr 2025 12:33 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

माना जाता है कि चैत्र पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने से धन, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस विशेष दिन पर किस प्रकार दीप जलाना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
अमावस्या - फोटो : adobe stock
Chaitra Purnima 2025 Diya Upay: इस साल चैत्र पूर्णिमा 12 अप्रैल को है। हिंदू धर्म में यह दिन अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। मान्यता के अनुसार चैत्र पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने से धन, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस बार पूर्णिमा तिथि का आरंभ 12 अप्रैल को सुबह 3:21 बजे होगा और 13 अप्रैल को सुबह 5:51 बजे इसका समापन होगा। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से व्यक्ति की कई समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिन सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में मां लक्ष्मी के समक्ष दीप प्रज्वलित करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है और चंद्र व शुक्र ग्रह से जुड़ी बाधाएं भी शांत होती हैं। आइए जानते हैं इस विशेष दिन पर किस प्रकार दीप जलाना चाहिए।
 

Budhwar Ke Upay: करियर में सफलता और अच्छे परिणाम के लिए विद्यार्थी बुधवार को करें ये उपाय

Upay: घर पर आर्थिक खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए नियमित करें ये पांच उपाय

विज्ञापन

2 of 5
lakshmi - फोटो : adobe stock
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
चैत्र पूर्णिमा पर पीतल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है, क्योंकि पीतल मां लक्ष्मी से जुड़ी पवित्र धातु है। दीपक में सामान्य रुई की बाती लगाएं। यदि संभव हो तो गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं और इसे मां लक्ष्मी की दाईं ओर रखें। इसके अलावा आप सफेद तिल के तेल का प्रयोग भी कर सकते हैं, लेकिन यह दीपक मां लक्ष्मी की बाईं ओर रखें। 
विज्ञापन

3 of 5
diwali diya - फोटो : freepik
दीपक जलाने का समय
दीपक जलाने के लिए प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद के समय को मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है। इसी दौरान दीपक जलाकर उनका पूजन करना चाहिए। ध्यान रखें कि दीपक को उत्तर दिशा या ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में जलाना चाहिए। 

4 of 5
dhyan - फोटो : adobe stock
दीपक जलाने के बाद करें यह पाठ
दीप प्रज्वलित करने के बाद कुश या कंबल के आसन पर बैठकर श्रीसूक्त के 16 मंत्रों का पाठ करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन, सुख-शांति व यश की प्राप्ति होती है। आप चाहें तो यह उपाय हर शुक्रवार को भी कर सकते हैं।
 

Mangalwar Ke Upay: नहीं दूर हो रही हैं परेशानियां, मंगलवार के दिन कर लें यह उपाय, बजरंगबली की बरसेगी कृपा

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
oil - फोटो : Adobe stock
सफेद तिल के उपाय
सफेद तिल का तेल ज्योतिष में चंद्रमा, शुक्र और बुध ग्रहों से जुड़ा होता है। इसे शरीर पर लगाने से इन ग्रहों से संबंधित दोष शांत होते हैं, जिससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, करियर और व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव आते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें