हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है क्योंकि जब भी भक्तों पर कोई मुसीबत आती है तो बजरंगबली उन पर अपनी कृपा जरूर बरसाते हैं। 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान हनुमान को शक्ति, भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। उनकी पूजा से न सिर्फ जीवन के संकटों का समाधान होता है, बल्कि उनके आशीर्वाद से सुख और समृद्धि भी मिलती है। हालांकि, क्या आपको पता है कि बजरंगबली को प्रसन्न करना इतना भी आसान नहीं है। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सिंदूर, लौंग और पान जैसे साधारण वस्तुओं का उपयोग किया जाता है। इन उपायों से आपकी परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में सफलता और समृद्धि आती है। तो आज की इस खबर में हम आपको उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप हनुमान जी को प्रसन्न कर सकते हैं।