फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के आखिरी दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, खंडित हो सकता है नौ दिन का व्रत

Wed, 02 Apr 2025 01:19 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवरात्रि व्रत के दौरान यदि आप कुछ नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो इससे आपका व्रत खंडित भी सकता है और आपका व्रत विफल हो जाएगा। आइए जानते हैं कि इन नौ दिनों के दौरान कौन से कार्य किए जा सकते हैं और किन चीजों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि के दौरान न करें ये काम - फोटो : freepik
Chaitra Navratri 2025 Ke Niyam: आज 30 मार्च, रविवार से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो चुका है। इस पावन अवसर पर माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा और व्रत रखने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा और समर्पण के साथ देवी के सभी रूपों की उपासना करने से साधक को मनचाहा फल प्राप्त होता है। यदि आप भी नवरात्रि में नौ दिनों के व्रत में है और विधिवत माता रानी की पूजा कर रहे हैं, तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखा होगा। व्रत के दौरान यदि आप कुछ नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो इससे आपका व्रत खंडित भी सकता है। खासकर नवरात्रि के आखिरी दिन तो इन नियमों के पालन जरूर करना चाहिए, अन्यथा आपका इतने दिनों का व्रत विफल हो जाएगा। आइए जानते हैं कि इन नौ दिनों के दौरान कौन से कार्य किए जा सकते हैं और किन चीजों से बचना चाहिए।

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में करें तुलसी से जुड़े ये खास उपाय, सभी मनोरथ होंगे पूर्ण
Chaitra Navratri 2025 Bhog List: नवरात्रि के 9 दिन माता रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा आशीर्वाद
विज्ञापन

2 of 5
नवरात्रि के दौरान न करें ये काम - फोटो : adobe stock
नवरात्रि के दौरान न करें ये काम
  • नवरात्रि के दौरान आप घर और आसपास की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। मान्यता है कि गंदगी वाले स्थानों में देवी का वास नहीं होता।
  • इस दिनों क्रोध, अपशब्दों का प्रयोग और झूठ बोलने से भी बचना चाहिए। ऐसा करना नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है।
  • नवरात्रि के दिनों में लेदर से बनी चीजें जैसे बेल्ट, पर्स, जूते आदि खरीदने या उनका उपयोग करने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
नवरात्रि के दौरान न करें ये काम - फोटो : freepik
  • नवरात्रि के दौरान मांसाहार और मदिरा के सेवन से भी दूर रहें, क्योंकि यह इन दिनों की पवित्रता को भंग कर सकता है।
  • इस अवधि में बाल, दाढ़ी और नाखून काटने की भी मनाही होती है।

4 of 5
नवरात्रि के दौरान करें ये कार्य - फोटो : adobe stock
नवरात्रि के दौरान करें ये कार्य
  • नवरात्रि के दौरान घर का सात्विक और शुद्ध भोजन ग्रहण करें।
  • पूजन के साथ-साथ जरूरतमंदों को दान करने का भी विशेष महत्व है।
  • प्रातः और संध्या के समय श्रद्धापूर्वक माता के नौ रूपों की आराधना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवरात्रि के दौरान करें ये कार्य - फोटो : adobe stock
  • दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, जिससे देवी कृपा प्राप्त होगी।
  • घर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, ताकि देवी का वास आपके घर में भी हो।
  • नवरात्रि के इन नियमों का पालन कर आप इस पावन पर्व को और अधिक शुभ और फलदायी बना सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें