नवरात्रि में देवी पूजा की जाती है। व्रत-उपवास भी पूजा के अंतर्गत ही आते है। व्रत करने से शारीरिक, मानसिक और धार्मिक फायदा होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में व्रत रखने से मन, तन और आत्मा शुद्ध होती है। नवरात्रि के दिनों में 9 दिनों तक व्रत रखकर हम अपने मन, तन और आत्मा का शुद्धिकरण कर सकते है। इन दिनों में व्रत करने से विशेष फल मिलता है। धार्मिक ग्रंथो के अनुसार इन दिनों व्रत रखने से मां प्रसन्न होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी करती है।