Budhwar Upay, Ganpati Puja: हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित है। बुधवार का दिन बुद्धि प्रदाता एवं प्रथम पूज्य देव भगवान श्री गणेश को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन गणपति बप्पा की पूजा करने से बौद्धिक क्षमता प्रबल होती है। भगवान गणेश रिद्धि-सिद्धि और बुद्धि के देवता माने गए हैं। इनकी आराधना से न सिर्फ संकट दूर होते हैं बल्कि विद्या में भी वृद्धि होती है। कहा जाता है कि कुंडली में यदि बुध ग्रह नीच या अशुभ स्थिति में हो तो बुधवार के दिन पूजा करने से बुध की स्थिति मजबूत और शुभ होने लगती है। इसके अलावा अक्सर माता-पिता की शिकायत होती है कि उनके बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता। यदि आपको भी लगता है कि आपके बच्चे की एकाग्रता में कमी है तो बुधवार के दिन कुछ विशेष उपाय करें। चलिए जानते हैं बच्चों की पढ़ाई में रूचि बढ़ाने के लिए बुधवार के उपाय...