फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budhwar Ke Upay: नौकरी, धन, कारोबार की समस्या से हैं परेशान, तो बुधवार को जरूर करें ये चमत्कारी उपाय

Wed, 16 Nov 2022 07:55 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नौकरी, धन, कारोबार की समस्या से हैं परेशान, तो बुधवार को जरूर करें ये चमत्कारी उपाय - फोटो : istock
Budhwar Ke Upay: बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित माना जाता है। भगवान श्री गणेश को प्रथम पूज्य देव माना गया है। कहा जाता है कि भगवान गणेश का नाम लेकर शुरू किया गया कोई भी कार्य कभी असफल नहीं होता है। बुधवार के दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में खुशियां आती हैं। ये दिन बिगड़े कामों को बनाने के लिए उत्तम होता है। मान्यता है कि जहां विघ्न विनाशक श्री गणेश का वास होता है, वहां रिद्धि-सिद्धि, शुभ-लाभ और माता लक्ष्मी भी विराजती हैं। इनकी कृपा से सब मंगल ही मंगल होता है। गणेश जी की पूजा से बुद्धि कुशाग्र होती है। इसके अलावा बुधवार के दिन कुछ उपाय करने से विघ्नहर्ता गणेश की कृपा प्राप्त होती है। तो चलिए जानते हैं बुधवार के दिन भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए क्या उपाय करने चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
नौकरी, धन, कारोबार की समस्या से हैं परेशान, तो बुधवार को जरूर करें ये चमत्कारी उपाय - फोटो : istock
गाय को हरी घास का चारा खिलाएं
घर की आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए बुधवार के दिन गाय को हरी घास का चारा खिलाएं। साथ ही भगवान गणेश के मंदिर जाकर उन्हें दूर्वा अर्पित करें।
विज्ञापन

3 of 5
नौकरी, धन, कारोबार की समस्या से हैं परेशान, तो बुधवार को जरूर करें ये चमत्कारी उपाय - फोटो : istock
लड्डू दान करें
ज्योतिष के अनुसार, बुधवार को कांसे की थाली पर चंदन से 'ऊँ गं गणपतयै नम:' लिखें और उसमें पांच लड्डू रखकर किसी मंदिर में दान कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली में धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

4 of 5
नौकरी, धन, कारोबार की समस्या से हैं परेशान, तो बुधवार को जरूर करें ये चमत्कारी उपाय - फोटो : iStock
बुध को मजबूत करने के उपाय
यदि आपका बुध कमजोर है तो आप हमेशा अपने पास हरे रंग का रुमाल रखें। साथ ही बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान या हरे वस्त्रों का दान करें। इसके अलावा इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नौकरी, धन, कारोबार की समस्या से हैं परेशान, तो बुधवार को जरूर करें ये चमत्कारी उपाय - फोटो : iStock
सिंदूर का तिलक
बुधवार के दिन पूजा करते समय भगवान गणेश के माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं। इसके बाद अपने माथे पर भी लगाएं। इससे कार्यों में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें