Budhwar ke Upay: बुधवार का दिन भगवान गणेश जी उपासना को समर्पित है। इस दिन प्रभु की पूजा-अर्चना करने पर जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं। इसके अलावा व्यापार पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मान्यता है कि बुधवार के दिन गणेश जी को मोदक का भोग लगाने से वह प्रसन्न होते हैं, जिससे कुंडली में बुध की स्थिति बेहतर होती हैं।
ज्योतिषियों के मुताबिक कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होने पर जातक करियर, नौकरी, शिक्षा और कारोबार में अच्छे परिणाम पाता है। चूंकि बुध वाणी, तर्क, संवाद के कारक ग्रह हैं, इसलिए व्यक्ति संवाद करने में भी कुशल बनता है।
वहीं धार्मिक ग्रंथों में भी बुधवार की महिमा का उल्लेख है। इस दिन गणेश पूजन के साथ-साथ कुछ सरल उपाय करने पर कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। इनसे अटके काम पूरे, विवाह बाधाएं दूर और समाज में सम्मान बढ़ता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।