इस दिन मनाई जाएगी गोकुल में छड़ीमार होली, जानिए कैसे शुरू हुई ये अनूठी परंपरा
- फोटो : अमर उजाला
परंपरा के अनुसार, हर साल होली खेलने वाली गोपियां 10 दिन पहले से छड़ीमार होली की तैयारियां शुरू कर देती हैं। यहां गोपियों को दूध, दही, मक्खन, लस्सी, काजू बादाम खिलाकर होली खेलने के लिए तैयार किया जाता है। छड़ीमार होली देखने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं।