फुलेरा दूज के दिन करें ये उपाय, प्रेम विवाह और वैवाहिक जीवन की समस्याएं होंगी दूर
- फोटो : iStock
राधा-कृष्ण को पीले फूल करें अर्पित
भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में यदि आपके प्रेम संबंध में कोई समस्या आ रही हो तो फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को पीले फूल और पीले वस्त्र अर्पित करें। साथ ही श्रीकृष्ण जी को बेसन के लड्डू या माखन मिश्री का भोग लगाएं। इससे आपकी लव लाइफ की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।