फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया 2018: इस दिन गलती से भी नहीं करने चाहिए ये 7 काम, अशुभ होता है

Wed, 18 Apr 2018 04:25 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
laxmi
अक्षय तृतीया यानी सौभाग्य का दिन। लेकिन इस दिन अगर ये काम किए तो अशुभ प्रभाव पड़ता है। आगे जानिए...
विज्ञापन

2 of 9
laxmi - फोटो : laxmi
ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम ने अनुसार, इस दिन अक्षय तृतीय(18 अप्रैल) के दिन सारे रुके हुए काम पूरे हो जाते हैं। यह बहुत ही शुभ दिन होता है। इस दिन मां लक्ष्मी सबपर अपनी कृपा बरसाती है। लेकिन उनकी पूजा में कुछ गलतियां बिल्कुल भी न करें।
विज्ञापन

3 of 9
इस दिन  खरीदारी का विशेष महत्व होता है। तो इस दिन कुछ न कुछ जरूर खरीदें। वैसे तो सोना चांदी खरीदने से काफी लाभ होता है। लेकिन यह न खरीद सकें तो बर्तन आदि भी खरीद सकते हैं। ऐसा न करना अशुभ माना जाता है।

 

4 of 9
tulsi
इस दिन कहा जाता है कि भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का प्रयोग जरूर करना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे कि नहाने और साफ कपड़े पहनने के बाद ही तुलसी को तोड़ें। वरना लक्ष्मी माता नाराज हो जाती हैं।
विज्ञापन

5 of 9
लक्ष्मी पूजा - फोटो : SOCIAL MEDIA
इस दिन वैसे तो व्यक्ति का मन शांत रहता है। लेकिन माना जाता है कि इस दिन गुस्सा नहीं करना चाहिए। शांत स्वाभाव से ही सबसे मिलना जुलना चाहिए। शांत मन से मां लक्ष्मी की पूजा करने से आपको अधिक फल मिलता है।
विज्ञापन

6 of 9
goddess laxmi

इस दिन साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। घर के हर कोने को साफ करना चाहिए। गंदे स्थान पर पूजा नही करनी चाहिए। माता के लिए नया स्थान भी लगा सकते हैं।
 
विज्ञापन

7 of 9
प्रतीकात्मक फोटो
वैसे तो बड़ों का आदर हमेशा ही करना चाहिए। लेकिन अगर कोई इस दिन बड़ों का आदर नहीं करता है या फिर उनसे अपशब्द करता है तो यह करना आपकी जिंदगी पर सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव डालेगा।

8 of 9
laxmi yantra
मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद भी अगर कोई व्यक्ति मन में द्वेष की भावना रखता है या दूसरों का बुरा करने की सोचता है तो मां लक्ष्मी उसके पास कभी नही रुकती।
विज्ञापन

9 of 9
dana
इस दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। जो भी हो सकते पंडित या गरीबों का दान जरूर दें। इस दिन दान देने से या गरीबों को भोजन कराना शुभ होता है। वरना आपकी जिंदगी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें