बैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया यानी18 अप्रैल को मां लक्ष्मी विशेष कृपा बरसाएंगी। बस ये एक काम करें... पंडित संतराम के मुताबिक, इस दिन घर की साफ-सफाई करके मां लक्ष्मी का पूजन बहुत ही शुभ फलदायी होता है। इसलिए इनमें से कोई एक चीज घर में जरूर लाएं। इस दिन सोना खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अगर सोना नहीं खरीद पाएं तो ये चीजें जरूर खरीद लें। इस दिन आप मां लक्ष्मी के चांदी की चरण पादुका ला सकते हैं। इन्हें पूजन कर शुभ समय में मंदिर में स्थापित करें। इस दिन आप मां लक्ष्मी की पारद मूर्ति या लक्ष्मी यंत्र भी घर ला सकते हैं। इससे विधि विधान से पूजा करके मंदिर में स्थापित कर सकते हैं। इस दिन आप कोई भी बर्तन घर में ला सकते हैं। अगर आप यह चीज घर में लाएंगे तो आपके घर में बरक्कत होगी। इस दिन आप दो या चार पहिया वाहन भी खरीद सकते हैं। इसे खरीदने से आपके भाग्य के रास्ते खुलने लगेंगे।