Tulsi Ki Mala
तुलसी की माला
सनातन परंपरा में तुलसी को अत्यधिक पवित्र पौधा माना गया है। वैष्णव परंपरा से जुड़े लोग न सिर्फ भगवान के प्रसाद में इस के पत्ते का प्रयोग करते हैं बल्कि इसकी माला को विशेष रूप से धारण करते हैं। मान्यता है कि तुलसी की माला धारण करने और भगवान विष्णु और कृष्ण के मंत्रों का जाप करने से यश, कीर्ति और समृद्धि बढ़ती है। इस पवित्र माला से जप करने पर साधक को कई यज्ञ करने का पुण्य प्राप्त होता है। इस माला को धारण करने वाले व्यक्ति को सात्विक रहते हुए तमाम तरह के नियमों का पालन करना पड़ता है।