फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bada Mangal 2022: बड़े मंगल पर करें भगवान हनुमान के इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे सभी दुख दर्द

Tue, 17 May 2022 12:48 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
बड़े मंगल पर करें भगवान हनुमान के इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
Bada Mangal 2022: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। ये दिन हनुमान जी आराधना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। वहीं ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले बड़े मंगल पर विधि विधान से पवन पुत्र हनुमान की पूजा करने से व्यक्ति को प्रत्येक कष्ट और बाधा से मुक्ति मिलती है। ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले ये मंगलवार काफी खास माने जाते हैं। इस बार ज्येष्ठ महीने में कुल 5 मंगलवार पड़ेंगे। वहीं इस महीने का पहला बड़ा मंगलवार 17 मई को पड़ रहा है। कहते हैं जो भक्त सच्चे मन से इस दौरान भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा हनुमान जी के कुछ मंत्रों के जाप से भी भक्तों के दुख दर्द दूर होते हैं। आइए जानते हैं हनुमान जी के कुछ चमत्कारी मंत्रों के बारे में... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
बड़े मंगल पर करें भगवान हनुमान के इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
हनुमान जी के प्रभावशाली मंत्र 

ओम ह्रां ह्रीं ह्रं ह्रैं ह्रौं ह्रः॥ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्।

बड़ा मंगल पर आप हनुमान जी के इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से हर प्रकार की बाधा का नाश होता है।

विज्ञापन

3 of 8
बड़े मंगल पर करें भगवान हनुमान के इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
ॐ दक्षिणमुखाय पच्चमुख हनुमते करालबदनाय
धार्मिक मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से व्यक्ति प्रेत बाधा एवं अन्य नकारात्मक शक्तियों से बचा रहता है।

4 of 8
बड़े मंगल पर करें भगवान हनुमान के इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
नारसिंहाय ॐ हां हीं हूं हौं हः सकलभीतप्रेतदमनाय स्वाहाः

हनुमान जी का ये मंत्र भी प्रेत बाधा और अन्य नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करता है। इस मंत्र का जाप कम से कम 11 या 21 बार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
बड़े मंगल पर करें भगवान हनुमान के इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
ॐ पूर्वकपिमुखाय पच्चमुख हनुमते टं टं टं टं टं सकल शत्रु सहंरणाय स्वाहा।

मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से शत्रु हावी नहीं हो पाते।

विज्ञापन

6 of 8
बड़े मंगल पर करें भगवान हनुमान के इन मंत्रों का जाप - फोटो : istock
मर्कटेश महोत्साह सर्वशोक विनाशन।

कहा जाता है कि इस मंत्र के जाप से नौकरी में आ रही बाधा दूर होती है। इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 8
बड़े मंगल पर करें भगवान हनुमान के इन मंत्रों का जाप - फोटो : अमर उजाला
मंगल भवन अमंगलहारी द्रवहु सो दशरथ अजिर विहारी।

कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति इस मंत्र का जाप रोजाना सच्चे मन से करता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
विज्ञापन

8 of 8
बड़े मंगल पर करें भगवान हनुमान के इन मंत्रों का जाप - फोटो : instagram
ऊं हं हनुमते नम:

ये मंत्र अत्यंत ही लाभकारी माना जाता है। कहते हैं इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को हर कष्ट और रोग से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें