फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2018: सावन में की गई इन 5 गलतियों को शिवजी कभी नहीं करते माफ, हो जाते हैं नाराज

Fri, 20 Jul 2018 09:31 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सावन का महीना भगवान शिव को मनाने का समय होता है।लड़कियां मनचाहा साथी पाने के लिए इस महीने भोले बाबा के वत्र रखती हैं तो महिलाएं अपने सुहाग की लंबी आयु पाने के लिए शिवलिंग पर जल चढ़ाती हैं। बावजूद इसके इस महीने अगर कुछ सावधानियां नहीं बरती गईं तो भोलेबाबा प्रसन्न होने की जगह नाराज हो सकते हैं। आइए जानते हैं भोलेबाबा की कृपा पाने के लिए कौन से काम करने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
मांस-मदिरा
नॉनवेज खाने के शौकीन लोग सावन के महीने में मांस-मदिरा आदि का सेवन नहीं करें। इसके अलावा इस महीने में शादी जैसे शुभ काम भी नहीं किए जाते हैं बल्कि इस समय ब्रह्मचर्य व्रत के नियमों का पालन करना चाहिए। सावन के महीने में एक व्रती को हरी सब्जियां और साग नहीं खाना चाहिए। शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए और न ही कांस के बर्तन में खाना-खाना चाहिए। पूजा के समय में शिवलिंग पर हल्दी न चढ़ाएं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
दूध
सावन के महीने में दूध का सेवन अच्छा नही होता है। यही कारण है कि सावन में भगवान शिव का दूध से अभिषेक करने की बात कही गई है। इससे वात संबंधी दोष से बचाव होता है। सावन के महीने में दिन के समय नहीं सोना चाहिए। कहा जाता है कि इस महीने बैंगन नहीं खाना चाहिए। बैंगन को अशुद्ध माना गया है इसलिए द्वादशी, चतुर्दशी के दिन और कार्तिक मास में भी इसे खाने की मनाही होती है।
 

4 of 6
सांड
इस महीने अगर घर के दरवाजे पर सांड आए तो उसे भगाने की जगह कुछ खाने को दें। सांड को घर से भगाना शिव की सावारी नंदी का अपमान माना जाता है। सावन के महीने में शिव भक्तों का अपमान न करें। भगवान शिव के भक्तों का सम्मान शिव की सेवा के समान फलदायी होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
क्रोध
सावन महीने में क्रोध में आकर किसी को भी अपशब्द न कहें। इसके अलावा घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। जीवनसाथी के साथ भी किसी भी तरह के विवाद और अपश्ब्दों का प्रयोग करना बुरा माना जाता है। इन दिनों शिव पार्वती की पूजा से दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बढ़ता है, इसलिए किसी बात से मन मुटाव की आशंका होने पर शिव पार्वती की पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिव का जलाभिषेक
सावन के महीने में प्रति दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए। इससे कई जन्मों के पाप कम हो जाते हैं। शास्त्रों में बताया गया है सावन में सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान ध्यान करके भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। देर तक सोने से यह अवसर हाथ से चला जाता है और ऐसे लोग शिव की कृपा से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें