फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह-सुबह इन चीजों का दिखना होता है बड़ा ही शुभ

विज्ञापन
1 of 10
एक कहावत है कि दिन की शुरूआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। शास्त्रों में भी कुछ इसी तरह की बात कही गई और बताया भी गया है कि अगर सुबह-सुबह कुछ चीजें के दर्शन हो जाएं तो इसका मतलब है कि दिन शुभ और लाभप्रद रहेगा। तो आइए देखें शास्त्रों के अनुसार किन चीजों को देखने से दिन शुभ और किसे देखने से दिन अशुभ होता है।
विज्ञापन

सुबह-सुबह इन चीजों का दिखना होता है बड़ा ही शुभ

2 of 10
सुबह सुबह श्रृंगार की हुई सुहागन स्त्री का दर्शन बड़ा ही शुभ माना जाता है। अगर घर का दरवाजा खोलें और सामने लाल वस्त्र में सुहागन स्त्री दिख जाए तो मतलब यह है कि आज आपको लाभ मिलने वाला है या कोई बड़ा काम बनने वाला है।

विज्ञापन

सुबह-सुबह इन चीजों का दिखना होता है बड़ा ही शुभ

3 of 10
अगर सुबह उठते ही आपको वेदों के दर्शन हो जाएं या वेद पाठ करने वाले पुरूष दिख जाएं तो दिन बड़ा ही शुभ होता है।

सुबह-सुबह इन चीजों का दिखना होता है बड़ा ही शुभ

4 of 10
सुबह उठें और दरवाजा खोलते ही गाय नजर आए तो यह शुभ संकेत माना जाता है। नींद खुलते ही गाय की आवाज कानों में आना भी अच्छा शगुन माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार सुबह किसी भी गाय का दिखना शुभ होता है लेकिन काले रंग की गाय दिखे तो यह उत्तम होता है।
विज्ञापन

सुबह-सुबह इन चीजों का दिखना होता है बड़ा ही शुभ

5 of 10
सुबह के समय आंख खुलते ही अग्नि के दर्शन हो जाएं तो यह अच्छा शगुन माना जाता है। इससे आप दिन भर उर्जावान और सक्रिय रहते हैं।
विज्ञापन

सुबह-सुबह इन चीजों का दिखना होता है बड़ा ही शुभ

6 of 10
शास्त्रों में बताया गया है कि 'कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती। करमूले तू गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम॥'
यानी हथेली में लक्ष्मी, सरस्वती और गोविंद का वास होता है। इसलिए कुछ न हो तो नियमित रूप से सुबह उठने पर सबसे पहले हथेली को देखें इससे बुरे प्रभाव दूर होते हैं और दिन अनुकूल बना रहता है।
विज्ञापन

सुबह-सुबह इन चीजों का दिखना होता है बड़ा ही शुभ

7 of 10
सुबह-सुबह हवन देखना भी शुभ और मंगलकारी माना जाता है। आइये अब देखें शास्त्रों के अनुसार किन चीजों का सुबह सुबह दिखना अशुभ होता है।

सुबह-सुबह इन चीजों का दिखना होता है बड़ा ही शुभ

8 of 10
शास्त्रों में बताया गया है कि पापिष्ठं दुर्भागां मद्यं नग्नमुत्कृत्तनासिकम्। प्रातरुत्थाय यः पश्येत्तत्कलेरुपलक्षणम।। यानी सुबह उठाकर आपको दुराचाररिणी स्त्री, शराब, नंगा व्यक्ति, नाक कटा हुआ पुरुष या पापी इंसान दिख जाए तो यह अशुभ फलदायी होता है।

सुबह-सुबह इन चीजों का दिखना होता है बड़ा ही शुभ

9 of 10
सुबह-सुबह कुत्ते का मैथुन करते हुए दिखना भी अच्छा शगुन नहीं माना गया है।
विज्ञापन

सुबह-सुबह इन चीजों का दिखना होता है बड़ा ही शुभ

10 of 10
मान्यता है कि सुबह-सुबह या किसी महत्वपूर्ण कार्य से जा रहे हों और काना व्यक्ति यानी जिसकी एक आंख नहीं हो दिख जाए तो अपशकुन होता है। यह भी याद रखें कि सुबह सुबह किसी को एक आंख नहीं दिखाएं क्योंकि एक आंख दिखाने से देखने वाले व्यक्ति के लिए अच्छा नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें