How To Get Maa Lakshmi Blessings: कई बार देखने में आता है कि कुछ लोगों की आय बहुत अच्छी होती है, उसके बावजूद भी घर में सुख शांति नहीं रहती। किसी न किसी वजह से उस घर के लोग परेशान रहते हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी उनके घर में बरकत नहीं होती है। पर्याप्त धन स्तोत्र होने के बाद भी दरिद्रता बनी रहती है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनकी आय सीमित होने पर भी उनके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसा आपकी अच्छी बुरी आदतों की वजह से भी हो सकता है। शास्त्रों के अनुसार, व्यक्ति की कुछ गलत आदतों और कार्य की वजह से धन की देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और अच्छी आय होने के बावजूद भी जीवन भर दरिद्रता का सामना करना पड़ता है। इसलिए भूलकर भी ये कार्य नहीं करने चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि कौन से वे कार्य हैं, जिन्हें करने से मां लक्ष्मी घर छोड़कर चली जाती हैं....