फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraksha Rukes: रुद्राक्ष की माला धारण करने के क्या हैं नियम? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती

Wed, 03 Jun 2026 07:35 PM IST
Shikhar Baranawal धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rudraksha Mala Mistakes: हिंदू धर्म में रुद्राक्ष की माला को बेहद पवित्र माना जाता है। बहुत से लोग शौक में इस माला को धारण कर लेते हैं। ऐसे में वो कई गलतियां भी करते हैं, जो रुद्राक्ष पहनने वाले लोगों को नहीं करनी चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रुद्राक्ष माला धारण करने के नियम - फोटो : AI
Rudraksha Wearing Rules: सनातन धर्म में रुद्राक्ष को भगवान शिव का साक्षात अंश माना गया है। मान्यता है कि रुद्राक्ष धारण करने से न सिर्फ मानसिक शांति मिलती है, बल्कि जीवन के कई संकट भी दूर हो जाते हैं। हालांकि, इसके पूर्ण लाभ तभी मिलते हैं जब इसे सही नियमों के साथ पहना जाए।

आजकल बहुत से लोग बिना नियमों को जाने ही रुद्राक्ष की माला पहन लेते हैं, जिससे उन्हें फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि रुद्राक्ष धारण करते समय हमें किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शुद्धिकरण के बिना पहनना - फोटो : अमर उजाला।
शुद्धिकरण के बिना पहनना
ज्यादातर लोग बाजार से रुद्राक्ष लाकर सीधे पहन लेते हैं, जो सबसे बड़ी गलती है। धारण करने से पहले इसे गंगाजल और कच्चे दूध से धोकर, शिव मंत्रों का जाप करके जागृत करना बेहद जरूरी है। धार्मिक जानकारों के अनुसार, बिना गंगाजल से शुद्ध किए और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र से जागृत किए बिना रुद्राक्ष धारण करने से उसका कोई लाभ नहीं मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
अशुद्ध स्थानों पर पहनने से बचें - फोटो : अमर उजाला।
अशुद्ध स्थानों पर पहनने से बचें
सूतक काल (परिवार में किसी के जन्म या मरण के समय) और श्मशान घाट जाते समय रुद्राक्ष की माला उतार देनी चाहिए। इसके अलावा, सोते समय भी इसे उतारकर किसी पवित्र स्थान पर रखना चाहिए।

4 of 5
पूजा पाठ करें - फोटो : adobe stock
मांसाहार और मदिरा से दूरी
अगर आप रुद्राक्ष धारण करते हैं, तो तामसिक भोजन, मांस और मदिरा (शराब) के सेवन से पूरी तरह बचना चाहिए। अशुद्ध खान-पान से रुद्राक्ष की पवित्रता नष्ट होती है और इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दूसरों का रुद्राक्ष न बदलें - फोटो : अमर उजाला
दूसरों का रुद्राक्ष न बदलें
अपनी पहनी हुई रुद्राक्ष की माला कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति को पहनने के लिए न दें, और न ही किसी और की माला खुद पहनें। हर व्यक्ति की ऊर्जा अलग होती है, इसलिए अपनी माला निजी रखनी चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें