Ashwin Month 2022 Vrat Dates, Tyohar List : आश्विन माह का आरंभ हो चुका है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह साल का सातवां महीना है। इस वर्ष आश्विन की शुरुआत आज यानी रविवार, 11 सितंबर से हुई है और यह महीना 10 अक्तूबर तक रहेगा। धार्मिक दृष्टिकोण से ये महीना महत्वपूर्ण है। अश्विन मास को तर्पण, श्राद्ध, व्रत के मास के रूप में जाना जाता है। इस माह के कृष्ण पक्ष में पितरों के निमित्त तर्पण और श्राद्ध का विधान है। तो वहीं शुक्ल पक्ष के शुरू के नौ दिन शक्ति की उपासना को समर्पित होते हैं। इनमें शारदीय नवरात्र का व्रत और पूजन किया जाता है। पितृपक्ष से लेकर शारदीय नवरात्र तक, सब इसी महीने आते हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा यानी विजय दशमी का त्योहार भी इसी महीने मनाया जाता है। आइए जानते हैं आश्विन माह में कौन से प्रमुख व्रत, त्योहार आने वाले हैं।