फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashadha Month 2022 Vrat Tyohar: आषाढ़ माह के प्रमुख व्रत और त्योहार, जानिए जगन्नाथ रथयात्रा, गुरु पूर्णिमा समेत सभी पर्वों की तिथि

Fri, 17 Jun 2022 10:41 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आषाढ़ माह के प्रमुख व्रत और त्योहार - फोटो : istock
Ashadh Month Vrat 2022: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल का चौथा महीना आषाढ़ आज यानी 15 जून 2022, दिन बुधवार से शुरू हो रहा है। आज से शुरू हो रहा आषाढ़ माह 13 जुलाई 2022, बुधवार के दिन समाप्त होगा। धर्म शास्त्रों के अनुसार, आषाढ़ का महीना भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित होने के साथ ही गुरु पूजा के लिए भी सबसे उत्तम माना जाता है। इस माह गुरु पूर्णिमा के साथ कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। इस पूरे माह में सूर्य देव के साथ वरुण देव की पूजा का विधान है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस माह में पड़ने वाली देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। तभी से चतुर्मास का प्रारंभ हो जाता है। इस दौरान सभी तरह के मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं, क्योंकि इन चार माह में देव सो जाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं आषाढ़ माह के व्रत और त्योहार....  
विज्ञापन

2 of 5
आषाढ़ माह के प्रमुख व्रत और त्योहार - फोटो : istock
आषाढ़ 2022 व्रत और त्योहार की लिस्ट

15 जून, बुधवार, मिथुन संक्रांति-
आषाढ़ माह की प्रतिपदा तिथि के दिन मिथुन संक्रांति पड़ रही है। इस दिन सूर्य देव मिथुन राशि में एक माह के लिए प्रवेश करेंगे। 

17 जून, शुक्रवार, कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी- ये तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन गणेश जी की पूजा की जाती है।   

20 जून, सोमवार- कालाष्टमी व्रत, मासिक जन्माष्टमी। 
विज्ञापन

3 of 5
आषाढ़ माह के प्रमुख व्रत और त्योहार - फोटो : istock
24 जून, शुक्रवार, योगिनी एकादशी- इस दिन श्री हरि विष्णु की पूजा का विधान है।  

26 जून, रविवार, प्रदोष व्रत- इस दिन व्रत रखने से भगवान शिव की मिलती है।  

27 जून, सोमवार, मासिक शिवरात्रि- इस दिन शिव जी की पूजा का विधान है।  

29 जून, बुधवार, आषाढ़ अमावस्या- इस दिन पितरों के लिए तर्पण आदि किया जाता है।  

4 of 5
आषाढ़ माह के प्रमुख व्रत और त्योहार - फोटो : iStock
30 जून, गुरुवार- इस दिन से गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है।

01 जुलाई, शुक्रवार- इस दिन से जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी।  

03 जुलाई, रविवार, विनायक चतुर्थी व्रत- इस दिन गणेश जी के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत आदि रखते हैं।  

04 जुलाई, सोमवार, स्कंद षष्ठी- इस दिन कार्तिकेय भगवान की पूजा की जाती है।  

09 जुलाई, मंगलवार- गौरी व्रत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आषाढ़ माह के प्रमुख व्रत और त्योहार - फोटो : iStock
10 जुलाई, रविवार- देवशयनी एकादशी, वासुदेव द्वादशी, चातुर्मास का प्रारंभ

11 जुलाई, सोमवार- सोम प्रदोष व्रत

12 जुलाई, मंगलवार- जया पार्वती व्रत

13 जुलाई, बुधवार- गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूजा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें