Ashadh Month 2026 Vrat Puja Niyam: हिंदू पंचांग के चौथे महीने आषाढ़ का आरंभ 30 जून, मंगलवार को ब्रह्म योग में हो चुका है। अन्य महीनों की तरह इस माह में भी चतुर्थी, एकादशी, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, अमावस्या और पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण पर्व पड़ेंगे। इन तिथियों पर भगवान विष्णु, भगवान शिव, विघ्नहर्ता श्री गणेश, माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इन देवी-देवताओं की आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। हालांकि, आषाढ़ माह में कुछ कार्यों से परहेज करने की सलाह दी जाती है और व्रत-पूजन से जुड़े खास नियम भी बताए गए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।