फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monthly Horoscope April: कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

Tue, 01 Apr 2025 12:25 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Monthly Horoscope April: अप्रैल माह की शुरुआत हो गई है। माह की शुरुआत नवरात्रि के पावन से हुई है। इस माह ग्रह-नक्षत्रों का शुभ संयोग पूरे माह कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा। 
विज्ञापन
1 of 13
अप्रैल मासिक राशिफल - फोटो : Adobe Stock
Monthly Horoscope April:  आज (01 April) से नया अंग्रेजी माह अप्रैल की शुरुआत हो गई है। अप्रैल का महीना बहुत ही खास रहने वाला है, क्योंकि इस माह के शुरुआत में ही हिंदू कैलेंडर का नववर्ष विक्रम संवत् 2082 भी शुरू हो चुका है। वहीं ढाई साल बाद न्याय और कर्मफलदाता शनि अप्रैल माह के शुरुआत होने से दो दिन पहले राशि परिवर्तन कर चुके हैं, जिसका प्रभाव आने वाले कुछ साल और अप्रैल में जरूर दिखाई देगा। इसके अलावा चैत्र नवरात्रि भी जारी है। जहां नौ दिनों तक माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होगी। वहीं अप्रैल माह में बड़े ग्रहों की स्थितियों पर नजर डाले तो बदलाव देखने को मिलेगा। इस माह ग्रहों के राजा सूर्यदेव अपनी उच्च राशि में मेष में आ जाएंगे. शुक्र का भी चाल में बदलाव होगा, मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से कई राशियों पर असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा सूर्य, शुक्र, बुध और राहु की युति से शुभ योग को भी निर्माण होगा। अप्रैल माह में ग्रहों की स्थितियों के निर्माण से कुछ राशियों के किस्मत में बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक अप्रैल का महीना कैसा रहेगा।

Lucky Rashifal: इस सप्ताह वृषभ समेत इन तीन राशि वालों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, हर क्षेत्र में होगा लाभ

विज्ञापन

2 of 13
अप्रैल मासिक राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष मासिक राशिफल
अप्रैल महीना मेष राशि वालों के लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। भागदौड़ ज्यादा रहने वाली हैं, लेकिन इसका आपको फायदा भी मिलेगा। धन लाभ के अवसरों मे वृद्धि होगी। नौकरी में नया कुछ हासिल करने में कामयाब होंगे। निवेश से आपको सतर्क रहने की जरूरत है। शनि के मीन राशि में गोचर करने के कारण मेष राशि पर साढ़ेसाती शुरू हो चुकी है। ऐसे में आपको कुछ मामलों में सावधान रहना होगा। 
विज्ञापन

3 of 13
अप्रैल मासिक राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ मासिक राशिफल
अप्रैल माह में वृषभ राशि वालों के लिए अच्छे परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। निवेश से आपको अच्छा रिर्टन हासिल होगा। कमाई के कई स्त्रोत बन सकते हैं जिसमें आपको अचानक धन लाभ भी शामिल है। परिवार और प्रेम संबंधों में मिठास इस पूरे महीने रहने वाला होगा। नौकरी में प्रमोशन और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। 

4 of 13
अप्रैल मासिक राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन मासिक राशिफल 
मिथुन राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना कार्यो में सफलता प्राप्त रहने वाला साबित होगा। अवसरों में वृद्दि होगी। लंबी यात्राओं का योग बन रहा है। व्यापार में फायदा और योजनाएं इस महीने कामयाब हो सकती है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन

5 of 13
अप्रैल मासिक राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क मासिक राशिफल
यह महीना कर्क राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। कुछ कामों में जल्दी सफलता मिलेगी वहीं कुछ में बाधाओं का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में इजाफा हो सकता है ऐसे में आपको ज्यादा सावधान रहना होगा। इस पूरे माह आपको अपने पर संयम भी रखना होगा नहीं तो वाद-विवाद की स्थितियां पैदा हो सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
अप्रैल मासिक राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह मासिक राशिफल 
साल का यह चौथा महीना सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यो में आपकी सराहना होगी। आपको अपनी नियमित आमदनी के मुकाबले बहुत बड़ा लाभ भी मिल सकता है। शत्रुओं पर आपकी जीत होगी। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग भी इस माह बन रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
अप्रैल मासिक राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या मासिक राशिफल
कन्या राशि वालों को इस माह कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इससे आपके साहत और पराक्रम में वृद्धि होगी। लाभ मिलने की अच्छी संभावना भी है। पूरे माह आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। माह के अंत में आपको कुछ सुनहरे अवसर भी मिल सकते हैं। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। 

8 of 13
अप्रैल मासिक राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला मासिक राशिफल 
आर्थिक मौर्चे के लिए लिहाज से तुला राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना किसी वरदान से कम नहीं है। नए-नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धियां भी हासिल हो सकती है। लेकिन इस माह बाकी की तुलना में आपके खर्चों में बेतहाशा वृद्धि होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और मन में सकारात्मक विचार आएंगे। 

9 of 13
अप्रैल मासिक राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक मासिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह महीना बहुत ही शुभ साबित होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। कामकाज में बदलाव का संकेत है। महीने के कुछ दिन आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। जीवन में नया कुछ करने का अवसर इस माह आपको मिल सकता है। 

10 of 13
अप्रैल मासिक राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु मासिक राशिफल 
धनु राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना मिलाजुला साबित होगा। भागदौड़ से यह महीना भरा रह सकता है। आमदनी कम खर्चों अधिक हो सकते हैं। नौकरी में कुछ नया करने से आपके वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। परिवारिक जीवन में सुखद परिणाम देखने को मिल सकता है। धन लाभ और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। 

11 of 13
अप्रैल मासिक राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर मासिक राशिफल 
मकर राशि वालों के लिए अब राहत भरा दिन शुरू होने वाला है। दरअसल शनि के मीन राशि में गोचर करने से मकर राशि वालों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती अब खत्म हो गई है। ऐसे में मकर राशि वालों को कार्यो में सफलता मिलनी आरंभ होने लगेगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई बड़ा लाभ इस महीने आपको मिल सकता है। नौकरी में वेतन वृद्धि और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। 

12 of 13
अप्रैल मासिक राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ मासिक राशिफल 
कुंभ राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना बहुत ही अच्छा साबित होगा। ग्रहों की शुभ द्दष्टि इस माह कुंभ राशि के जातकों पर पड़ने से माह के पूरे दिनों में अच्छा फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को लाभ के सुनहरे अवसरों में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है जो आपके भाग्य में परिवर्तन साबित होगा। घर-परिवार में कोई बड़ा आयोजन हो सकता है। 

Shani Gochar: 30 साल बाद मीन राशि में हुआ शनि का गोचर, इन राशियों के लिए भविष्य में अच्छे संकेत

विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन मासिक राशिफल 
मीन राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना शुभ और सफलता दिलाने वाला साबित होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से जो काम पिछले महीना नहीं हुए थे वह अब पूरा होगा। धन के निवेश से आपको अच्छा खासा लाभ मिलने के योग है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें