Amarnath Yatra 2022: पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 30 जून से हो गई है। ये यात्रा 11 अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन समाप्त होगी। धार्मिक मान्यता है कि बाबा बर्फानी के हिम शिवलिंग के दर्शन से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, अमरनाथ की गुफा ही वो स्थान है, जहां भगवान भोलेनाथ ने माता पार्वती को अमर होने के गुप्त रहस्य बताए थे। बाबा अमरनाथ की यात्रा का डगर काफी कठिन है। पवित्र गुफा तक पहुंचने में भक्तों को कई प्रकार की चुनौतियों से जूझना होता है, जिसकी वजह से कुछ लोग बाबा बर्फानी के दर्शन कर पाते हैं। ऐसे में यदि आप भी अमरनाथ यात्रा पर नहीं जा पा रहे हैं, तो इसके लिए निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप घर पर ही विधिपूर्वक बाबा अमरनाथ की पूजा करके आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। बाबा बर्फानी आपकी मनोकामनाओं को जरूर पूर्ण करेंगे। आइए जानते हैं पूजा विधि...
विज्ञापन
2 of 6
घर बैठे पाएं बाबा अमरनाथ का आशीर्वाद, इस विधि से करें पूजा
- फोटो : istock
बाबा अमरनाथ की पूजा विधि
बाबा अमरनाथ की पूजा करने के लिए सबसे पहले आप प्रात: काल स्नान के बाद साफ वस्त्र पहनें। फिर पूजा स्थान को साफ कर लें। उसके बाद वहां पर बाबा अमरनाथ के पवित्र हिम शिवलिंग की तस्वीर स्थापित करें।
विज्ञापन
3 of 6
घर बैठे पाएं बाबा अमरनाथ का आशीर्वाद, इस विधि से करें पूजा
- फोटो : iStock
यदि आपके पास बाबा अमरनाथ की तस्वीर मौजूद नहीं है, तो चिंता न करें। पूजा के लिए आप भगवान शिव और माता पार्वती की तस्वीर को स्थापित कर सकते हैं।
4 of 6
घर बैठे पाएं बाबा अमरनाथ का आशीर्वाद, इस विधि से करें पूजा
- फोटो : iStock
अब बाबा बर्फानी का स्मरण करते हुए फूल, अक्षत्, बेलपत्र, चंदन, धूप, दीप, गंध, शक्कर आदि अर्पित करें। साथ ही इस दौरान शिव पंचाक्षर मंत्र 'ओम नम: शिवाय' का जाप करते रहें।
विज्ञापन
5 of 6
घर बैठे पाएं बाबा अमरनाथ का आशीर्वाद, इस विधि से करें पूजा
- फोटो : iStock
बाबा अमरनाथ की आरती घी के दीपक से करें। चाहें तो कपूर का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके बाद शिव चालीसा, पार्वती चालीसा और बाबा अमरनाथ की कथा का पाठ करें।
घर बैठे पाएं बाबा अमरनाथ का आशीर्वाद, इस विधि से करें पूजा
- फोटो : iStock
पूजा समाप्त होने के बाद बाबा अमरनाथ या अमरेश्वर शिवलिंग का ध्यान करके अपनी मनोकामना उनसे व्यक्त करें और अपनी गलतियों के लिए क्षमा याचना करें। भगवान की कृपा से आपकी मन्नतें पूरी होंगी।