फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर भूल से भी न करें ये 5 गलतियां, वरना नाराज हो सकती हैं देवी लक्ष्मी

Tue, 03 May 2022 12:12 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय तृतीया पर भूल से भी न करें ये 5 गलतियां - फोटो : akshaya tritiya
Akshaya Tritiya 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 03 मई दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। अक्षय तृतीया को मांगलिक कार्य और खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना गया है। इस दिन सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। खरीदारी करने के साथ ही इस दिन दान कर्म करने का बहुत अधिक महत्व होता है। कहा जाता है कि अक्षय तृतीया पर किए गए दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर कुछ उपाय भी किए जाते हैं। दिपावली की तरह ही अक्षय तृतीया पर भी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। वहीं ज्योतिष के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन कुछ कार्य करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं, इसलिए इस दिन कुछ खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इस दिन कौन से कार्य करने से बचना चाहिए...  
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय तृतीया पर भूल से भी न करें ये 5 गलतियां - फोटो : iStock
खाली हाथ घर लौटना शुभ नहीं
अक्षय तृतीया के दिन अगर आप खरीदारी के लिए बाहर गए हैं तो खाली हाथ घर लौटना शुभ नहीं माना जाता है। संभव हो तो चांदी या सोने की कोई चीज लेकर ही घर आएं। वहीं यदि महंगा आभूषण खरीदना संभव न हो तो आप धातु से बनी कोई छोटी-मोटी वस्तु भी घर लेकर आ सकते हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
अक्षय तृतीया पर भूल से भी न करें ये 5 गलतियां - फोटो : iStock
अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा की जानी चाहिए। इस दिन दोनों की अलग-अलग पूजा करने के अशुभ परिणाम हो सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि लक्ष्मी संग विष्णु की पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

4 of 6
अक्षय तृतीया पर भूल से भी न करें ये 5 गलतियां - फोटो : iStock
बिना नहाए न छुएं तुलसी का पौधा
अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा का विधान है। वहीं भगवान विष्णु की पूजा तभी सफल होती है जब उनको तुलसी की पत्तियां अर्पित की जाती हैं। लेकिन अक्षय तृतीया के दिन यदि कोई बिना नहाए अपवित्र अवस्था में तुलसी तोड़ता है या छूता है तो उससे देवता रूठ जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अक्षय तृतीया पर भूल से भी न करें ये 5 गलतियां - फोटो : akshaya tritiya
पूजा में न करें क्रोध
अक्षय तृतीया के दिन शांत मन से मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए, क्योंकि शांतिपूर्वक पूजा करने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं। वहीं जो व्यक्ति पूजा के दौरान अशांति फैलाता है या क्रोध करता है, उससे मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षय तृतीया पर भूल से भी न करें ये 5 गलतियां - फोटो : akshaya tritiya
घर में न रहे अंधेरा
धार्मिक मान्यता के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन घर के किसी कोने में अंधेरा न रहने दें। घर के जिन हिस्सों में अंधेरा रहता है वहां भी दिया जरूर जलाएं।ऐसा करने से आपके घर में सदा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें