फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Saptami 2022 Date: गंगा सप्तमी कब है? जानें महत्व और पूजा विधि

Mon, 02 May 2022 02:02 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गंगा सप्तमी कब है? जानें महत्व और पूजा विधि - फोटो : iStock
Ganga Saptami 2022 Date: गंगा सप्तमी को मां गंगा के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन देवी गंगा ने पृथ्वी पर पुनर्जन्म लिया था। हिंदू धर्म में हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाने वाली गंगा सप्तमी का बहुत ही खास महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन गंगा स्वर्ग लोक से भगवान शिव शंकर की जटाओं में पहुंची थीं, इसलिए इस दिन को गंगा जयंती और गंगा सप्तमी के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां गंगा की पूजा करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा गंगा सप्तमी पर गंगा जी में स्नान का बहुत अधिक महत्व होता है। ऐसे में चलिए आज जानते हैं गंगा सप्तमी कब है और इससे जुड़ी कथा क्या है.... 
विज्ञापन

2 of 6
गंगा सप्तमी कब है? जानें महत्व और पूजा विधि - फोटो : iStock
गंगा सप्तमी तिथि 
सप्तमी तिथि 7 मई को दोपहर 2 बजकर 57 मिनट से शुरू होगी, जो अगले दिन 8 मई को शाम 5:00 बजे समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर इस साल गंगा सप्तमी 08 मई को मनाई जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 6
गंगा सप्तमी कब है? जानें महत्व और पूजा विधि - फोटो : iStock
गंगा सप्तमी पूजा विधि 
कहा जाता है कि गंगा सप्तमी के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर गंगा नदी में स्नान करना बहुत ही शुभ होता है। इस दिन गंगा जी में डुबकी लगाने से जीवन के सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है, लेकिन यदि आप गंगा में स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लें और फिर गंगाजल के छींटे अपने ऊपर मार लें।

4 of 6
गंगा सप्तमी कब है? जानें महत्व और पूजा विधि - फोटो : iStock
इसके बाद अपने घर के मंदिर में मां गंगा की मूर्ति या तस्वीर के साथ कलश की स्थापना करें। इस कलश में रोली, चावल, गंगाजल, शहद, चीनी, इत्र और गाय का दूध इन सभी सामग्रियों को भर कर कलश के ऊपर नारियल रखें और इसके आसपास मुख पर अशोक के पांच पत्ते लगा दें। साथ ही नारियल पर कलावा बांध दें।
विज्ञापन

5 of 6
गंगा सप्तमी कब है? जानें महत्व और पूजा विधि - फोटो : iStock
इसके बाद देवी गंगा की प्रतिमा या तस्वीर पर कनेर का फूल, लाल चंदन, फल और गुड़ का प्रसाद चढ़ाकर मां गंगा की आरती करें। साथ ही 'गायत्री मंत्र' तथा गंगा 'सहस्त्रनाम स्त्रोतम' का का जाप करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गंगा सप्तमी कब है? जानें महत्व और पूजा विधि - फोटो : iStock
धार्मिक मान्यता
धार्मिक मान्यता है कि गंगा सप्तमी के दिन गंगा नदी में स्नान करने से सभी तरह के पाप मिट जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके अलावा गंगा सप्तमी के दिन दान-पुण्य को भी विशेष महत्व दिया जाता है। पुराणों के अनुसार भगीरथी के अथक प्रयास से ही गंगा भगवान शिव की जटाओं से होती हुई पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें