फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2020: अक्षय तृतीया आज, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं

Sun, 26 Apr 2020 02:56 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
akshaya tritiya 2020
वैशाख महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पावन पर्व आज है। अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह तिथि बहुत महत्वपूर्ण होती है। आइए, आज जानते हैं इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं...
 
विज्ञापन

2 of 7
akshaya tritiya 2020
  • अक्षय तृतीया के दिन क्या करें 

दान करें
  • अक्षय तृतीया के पावन दिन दान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। इस तिथि पर दान करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने का कई गुना फल मिलता है। इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें।

 
विज्ञापन

3 of 7
akshaya tritiya 2020
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा 
  • अक्षय तृतीया का दिन शुभ होता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इस पावन तिथि पर सुबह स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का ध्यान करें।

 

4 of 7
akshaya tritiya 2020
भगवान को भोग लगाएं
  • अक्षय तृतीया के पावन मौके पर भगवान को भोग लगाना चाहिए। आप अपनी इच्छानुसार भोग लगा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें, भगवान को सात्विक आहार का भोग लगाया जाता है। भगवान को भोग लगाने के बाद, भोग का हिस्सा गाया को खिला दें और बाकी को परिवाार के सभी लोगों में बांट दें।

 
विज्ञापन

5 of 7
  • अक्षय तृतीया के दिन क्या न करें

वाद- विवाद से दूर रहें
  • अक्षय तृतीया का दिन शुभ होता है, इस दिन भगवान का स्मरण करना चाहिए। इस पावन तिथि पर किसी से भी वाद- विवाद न करें। लड़ाई- झगड़ा करने से मन अशांत हो जाता है। 


 
विज्ञापन

6 of 7
शारीरिक संबंध न बनाएं
  • अक्षय तृतीया के पावन दिन अधिक से अधिक भगवान का ध्यान करना चाहिए। इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मांस- मदिरा का सेवन न करें
  • अक्षय तृतीया के पावन दिन मांस- मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन सात्विक आहार लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें