Aja Ekadashi 2022 Upay: हिन्दू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल अजा एकादशी व्रत 23 अगस्त को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 23 अगस्त को सुबह 07 बजकर 02 मिनट से शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 24 अगस्त को सुबह 05 बजकर 09 मिनट पर होगा। धार्मिक दृष्टि से ये व्रत बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि अजा एकादशी व्रत से मनुष्य के समस्त प्रकार के पापों का नाश हो जाता है। साथ ही अजा एकादशी व्रत को करने से अश्वमेघ यज्ञ करने से ज्यादा पुण्य प्राप्त होता है। श्रीहरि की कृपा से व्यक्ति को मृत्यु के बाद उनके श्री चरणों में स्थान प्राप्त होता है। वहीं ज्योतिष के अनुसार, अजा एकादशी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों के जीवन में आर्थिक संपन्नता आती है। आइए जानते हैं अजा एकादशी के दिन कौन से उपाय करने चाहिए...