फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज है 7वां बड़ा मंगल, बजरंगबली को अर्पित करें ये 5 वस्तुएं, दूर होंगे संकट

Tue, 16 Jun 2026 09:12 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज बड़े मंगल पर हनुमान जी की विशेष कृपा पाने के लिए जानते हैं शुभ मुहूर्त, आरती का समय और 5 ऐसे अर्पण जो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फलदायी माने जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Bada Mangal 2026 - फोटो : अमर उजाला

7th Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह के मंगलवार को उत्तर भारत में बेहद शुभ और पुण्यदायी माना जाता है। इन्हें बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। इस बार अधिकमास के कारण ज्येष्ठ महीने में कुल 8 बड़े मंगल पड़ रहे हैं, जिनमें 16 जून 2026 को सातवां बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत, पूजा और हनुमान जी की आराधना करने से भक्तों पर बजरंगबली की विशेष कृपा बरसती है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बड़ा मंगल का दिन मंगल ग्रह को मजबूत करने, साहस और ऊर्जा बढ़ाने तथा शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से जुड़े कष्टों को कम करने के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं सातवें बड़े मंगल पर पूजा-आरती का शुभ मुहूर्त और हनुमान जी को प्रसन्न करने के विशेष उपाय।
Mangal Gochar 2026: 21 जून को होगा मंगल का राशि परिवर्तन, इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा सूर्य ग्रहण और बनेगा दो नवपंचम योग, इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

विज्ञापन

2 of 7
Bada Mangal 2026 - फोटो : freepik.com

बड़ा मंगल पूजा-आरती का शुभ समय
सातवें बड़े मंगल के अवसर पर भक्त विभिन्न शुभ मुहूर्तों में हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सकते हैं। अमृत काल सुबह 05:45 बजे से 07:25 बजे तक रहेगा, जबकि अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:50 बजे से 12:45 बजे तक है। वहीं, संध्या आरती के लिए शाम 06:30 बजे से 07:45 बजे तक का समय शुभ माना गया है। बड़े मंगल का पर्व उत्तर भारत में विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है। खासकर लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में इस दिन भंडारे आयोजित करने, राहगीरों को शरबत और जल सेवा देने तथा सुंदरकांड के पाठ की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। इसके अलावा हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का भी आयोजन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बड़े मंगल पर बजरंगबली को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करने से पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है। माना जाता है कि इससे भक्तों को संकटों से राहत मिलती है और जीवन में सुख, शांति तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

विज्ञापन

3 of 7
लाल फूल अर्पित करें - फोटो : Adobe stock

बड़ा मंगल पर हनुमान जी को अर्पित करें ये 5 प्रिय चीजें
लाल फूल अर्पित करें
हनुमान जी को लाल रंग अत्यंत प्रिय माना जाता है। बड़े मंगल के दिन उन्हें गुड़हल या अन्य लाल पुष्प अर्पित करने से भक्त की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है।

4 of 7
सिंदूर और चमेली के तेल का चोला चढ़ाएं - फोटो : adobe stock

सिंदूर और चमेली के तेल का चोला चढ़ाएं
बजरंगबली को केसरिया सिंदूर और चमेली के तेल से चोला चढ़ाना विशेष फलदायी माना जाता है। परंपरा के अनुसार पहले उनके चरणों में सिंदूर अर्पित किया जाता है, फिर पूरे विग्रह पर लगाया जाता है। पूजा के बाद चरणों का सिंदूर माथे पर लगाने की भी मान्यता है।

विज्ञापन

5 of 7
मीठे पान का भोग लगाएं - फोटो : freepik.com

मीठे पान का भोग लगाएं
हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। पान में कत्था, गुलकंद, सौंफ और इलायची डालकर भोग लगाया जा सकता है। ध्यान रहे कि इसमें चूना और सुपारी का उपयोग न किया जाए।

विज्ञापन

6 of 7
बूंदी या बेसन के लड्डू चढ़ाएं - फोटो : Instagram

बूंदी या बेसन के लड्डू चढ़ाएं
बूंदी और बेसन के लड्डू हनुमान जी के प्रिय भोगों में गिने जाते हैं। बड़े मंगल के अवसर पर इनका भोग लगाने से शुभ फल प्राप्त होने की मान्यता है। इसके अलावा गुड़ और चने का प्रसाद भी अर्पित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चूरमा, मीठी रोटी या केले का भोग लगाएं

चूरमा, मीठी रोटी या केले का भोग लगाएं
आटे, गुड़ और शुद्ध घी से बना चूरमा या मीठी रोटी (रोट) बजरंगबली को अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसके साथ केले का भोग भी लगाया जा सकता है, जो भक्तिभाव और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें