फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में हो रही है देरी तो अपनाएं ये 12 अचूक टोटके, इसी साल हो जाएंगे फेरे

Sat, 24 Feb 2018 09:53 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
marriage
कई बार कुंडली में कोई दोष न होने पर भी किसी कारण से शादी में बाधा उत्पन्न होती है। अच्छी एज्यूकेशन, जॉब और सुंदर होने के बावजूद कही बात नहीं बन पाती और कही बनती भी है अगर तो कोई न अड़चन आ ही जाती है। अगर आप भी या आपका कोई करीबी ऐसी परेशानियों का सामना कर रहा हैं और थक चुका है तो आज हम इसके अचूक टोटके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर इसी साल लग जाएगी आपकी शादी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
kanya puja
-कुंवारी कन्याओं को शुक्रवार के दिन खीर और मिष्टान भोजन करवाएं और सुहागन स्त्रियों को सुहाग सामग्री बांटे। नियमपूर्वक 16 शुक्रवार ऐसा करने से विवाह बाधा दूर होती है, ऐसी मान्यता है।

-आप अपनी लंबाई के बराबर मौली लेकर सोमवार के दिन शिव पार्वती की प्रतिमा को एक साथ लपेटें। इसके बाद भगवान शिव और पार्वती का दूध से अभिषेक करें। 

-विवाह योग्य युवक-युवती जिस पलंग पर सोते हों, उसके नीचे लोहे की वस्तुएं या किसी तरह का कोई खराब सामान यी कबाड़ नहीं रखना चाहिए। इस से विवाह में बाधाएं आती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
vat vriksh
-हर गुरुवार और पूर्णिमा पर वट वृक्ष की108 परिक्रमा करें। गुरूवार को वट वृक्ष, पीपल, केले के वृक्ष पर जल अर्पित करें।

-अगर लड़की की शादी में कोई रूकावट आ रही है तो 5 नारियल ले लें और शिवलिंग के आगे रख कर ऊँ श्रीं वर प्रदाय श्री नामः, मंत्र का पांच माला जाप करें। जाप के बाद पांचों नारियल शिवलिंग पर चढ़ा दें।

-गुरुवार को गाय को दो आटे के पेड़े पर थोड़ी सी हल्दी लगाकर, थोड़ा सा गुड़ और चने की दाल खिलाएं।

4 of 6
girl pooja
-रोज शिव-पार्वती की एक साथ पूजा करने से भी विवाह से संबंधित आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। 

-हर गुरुवार पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए। भोजन में केसर का सेवन करने से विवाह शीघ्र होने की संभावनाएं बनती है।
विज्ञापन

5 of 6
brass
-गुरुवार के दिन केले की जड़ को पीले कपड़े में लपेट कर बाजू में बांध लें और भगवान विष्णु की नियमित पूजा करें। 

-कन्या विवाह में आने वाली बाधा दूर करने के लिए एक टोटका यह आजमा सकती हैं कि, रात में तांबे के लोटे में जल भरकर सिराहने रखें। सूर्योदय से पहले उठकर बिना कुछ बोले इस जल से सिर धोएं और बिना पीछे मुड़े वापस आकर अपने स्थान पर सो जाएं। नियमित ऐसा करने से विवाह के योग प्रबल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
marriage
-मंत्रों द्वारा भी कन्या विवाह बाधा दूर कर सकती है। मंत्र है 'ओम कात्यायनि महामाये। महायोगिन्यधीश्वरि।। नन्दगोपसुते देवी। पतिं मे कुरु ते नमः।। इस मंत्र से न केवल विवाह बाधा दूर होती है बल्कि इच्छित वर की भी प्राप्ति होती है।

-पुरुष विवाह बाधा दूर करने के लिए यह मंत्र जपें ' पत्नी मनोरमा देहि मनोवृतानुसारिणिम् तारिणी दुर्ग संसार सागरस्य कुलोद्भवाम्|
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें