फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं भारत के 10 सबसे भूतिया स्थान, कलेजा मजबूत है तभी जाएं

Thu, 15 Dec 2016 02:39 PM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 10
भ्‍ाूतहा स्‍थान
कहते हैं इन जगहों पर कुछ ऐसी अदृश्य शक्त‌ियां मौजूद हैं जो समय-समय पर अपनी मौजूदगी का एहसास द‌िलाकर मजबूत कलेजे वाले लोगों को भी दहला देते हैं। अगर आप कलेजा भी मजबूत है तब आप इन जगहों पर जाएं क्योंक‌ि कहते हैं यहां जाना जान जोख‌िम में डालना है।
Trending Videos
विज्ञापन

ये हैं भारत के 10 सबसे भूत‌िया स्‍थान, कलेजा मजबूत है तभी जाएं

2 of 10
तारापुरी भवन
हैदराबाद का तारापुरी भवन कभी साईंस कॉलेज के रूप में जाना जाता था लेक‌िन आज यह व‌िरान और लोगों के डर का कारण बना हुआ है। कारण यह बताया जाता है क‌ि यह भवन ढह गया गया और जीव व‌िज्ञान प्रयोगशाला के अंदर कई लोग दबकर मर गए। कई लाशें प्रयोगशाला के अंदर ही दफन हो गई। इस भवन के आस-पास के मुहल्ले में रहने वाले लोग बताते हैं क‌ि रात के समय यहां कंकाल घूमते नजर आते हैं। एक गार्ड को यहां पर सुरक्षा के ल‌िए न‌ियुक्त क‌िया गया ज‌िसकी रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई।
विज्ञापन

ये हैं भारत के 10 सबसे भूत‌िया स्‍थान, कलेजा मजबूत है तभी जाएं

3 of 10
भूतहा भ्‍ावन
पुणे के रेज‌िडेंसी रोड पर स्‍थ‌ित यह बंगला भुतहा माना जाता है। लोग बताते हैं क‌ि बंगले से चीखने की और अजीबो गरीब आवाजें आती हैं।  कहते हैं इस बंगले में क‌िसी बूढ़ी औरत की आत्मा भटकती है। स्थानीय लोग रात के समय इस बंगले के पास से गुजरने से डरते हैं और लोगों को यहां जाने से मना करते हैं।

ये हैं भारत के 10 सबसे भूत‌िया स्‍थान, कलेजा मजबूत है तभी जाएं

4 of 10
संजय वन
नई द‌िल्ली का संजय वन भी भूतहा माना जाता है। लोग बताते हैं यहां पर एक मह‌िला की रूह भटकती है। सफेद रंग की साड़ी पहने यह मह‌िला अचानक द‌िखती है और फ‌िर अदृश्य हो जाती है। देर रात इस जगह पर अकेले जाना खतरे से खाली नहीं माना जाता।
विज्ञापन

ये हैं भारत के 10 सबसे भूत‌िया स्‍थान, कलेजा मजबूत है तभी जाएं

5 of 10
मुकेश म‌िल
यह है मुंबई का मुकेश म‌िल्स। कहते है इस म‌िल में आग लग जाने के बाद से यह म‌िल व‌िरान पड़ा हुआ है। खंडहर बना यह म‌िल फ‌िल्म न‌िर्माताओं को फ‌िल्म की शूट‌िंग के ल‌िए काफी पसंद आता है। यहां कई फ‌िल्मों की शूट‌िंग भी हो चुकी है। लेक‌िन डरावने अनुभव के बाद न‌िर्माता और अभ‌िनेता यहां शूट‌िंग करने से घबराने लगे।
विज्ञापन

ये हैं भारत के 10 सबसे भूत‌िया स्‍थान, कलेजा मजबूत है तभी जाएं

6 of 10
डाउ ह‌िल
पश्च‌िम बंगाल का खूबसूरत ह‌िल स्टेशन दार्जल‌िंग जहां हर साल लाखों पर्यटक छुट्ट‌ियां मनाने आते हैं। यहां एक छोटी सी जगह है कुर्श‌ियांग ज‌िसे लोग खूबसूरत वाद‌ियों के साथ ही साथ अजीबो गरीब घटनाओं के ल‌िए भी जानते हैं। यहां के डाउ ह‌िल के बारे में कहा जाता है क‌ि यह दार्जल‌िंग का सबसे भुतहा स्‍थान है। इसके जंगल में लोग रात तो क्या द‌िन में भी जाने से डरते हैं। कहते हैं यहा कई लोगों ने आत्महत्याएं की हैं और इन जंगलो में स‌िर कटी लाश घूमती है।
विज्ञापन

ये हैं भारत के 10 सबसे भूत‌िया स्‍थान, कलेजा मजबूत है तभी जाएं

7 of 10
भूतहा स्‍थ्‍ाान
मुंबई के माहिम में स्थित यह है डिसूजा चॉल। लोग बताते हैं क‌ि इस चॉल के आस-पास एक मह‌िला की आत्मा भटकती है। कहते हैं रात के समय जब भी कोई यहां आस-पास से गुजरता है तो उसे साये की मौजूदगी का एहसाय होता है। लेकिन यह किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है। चॉल मालिक हर दिन आत्मा की शांत‌ि के ल‌िए फूल चढ़ाते हैं।

ये हैं भारत के 10 सबसे भूत‌िया स्‍थान, कलेजा मजबूत है तभी जाएं

8 of 10
वास व‌िला
बंगलुरु के सेंट मार्क्स रोड पर स्थित ये है वास विला। इस विरान बंगले के बारे में कहा जाता है कि इस पर रुहानी ताकतों का कब्जा है। यह बंगला एक वकील का थ्‍ाा। जिसमें वकील की बेटियां डोइस वास और वेरा वास रहा करती थी। 2001 की बात है किसी ने इस बंगले में डोइस की हत्या कर दी। और बंगले के अंदर ही डोइस को दफना दिया। तब से ही यह बंगला भूतह बन गया है।

ये हैं भारत के 10 सबसे भूत‌िया स्‍थान, कलेजा मजबूत है तभी जाएं

9 of 10
ओइल हाउस
लखनऊ का ओइल हाउस। कहते हैं क‌ि वाज‌िद अली शाह पर जब अंग्रेजों ने आक्रमण क‌िया तब इसी भवन के एक कुएं में अंग्रेज सैन‌िकों को मारकर फेंका जाने लगा। इसके बाद से इस भवन में अंग्रेज सैन‌िकों की आत्माओं का कब्जा हो गया। ले‌क‌िन इस बात का पता उस समय चला जब लखनऊ व‌िश्वव‌‌‌िद्घलय के अध‌िकारी को यह भवन रहने के ल‌िए द‌िया गया। कुएं में मौजूद आत्माओं ने इनके बेटे को अपना श‌िकार बना ल‌िया। इसके बाद कुएं को बंद करवा द‌िया गया।
विज्ञापन

ये हैं भारत के 10 सबसे भूत‌िया स्‍थान, कलेजा मजबूत है तभी जाएं

10 of 10
भ्‍ाूतहा स्‍थान
उत्तराखंड के चंपावत ज‌िले में मौजूद हैं लोहा घाट जहां एक पुराना बंगला है जो 'ऐबी' नाम से जाना जाता है। यह कभी अस्पताल हुआ था। यहां के एक रहस्यमयी डॉक्टर के कारण यह अस्पताल भूतहा माना जाने लगा क्योंक‌ि वह डॉक्टर लोगों के मरने की भव‌िष्यवाणी करता था और जो समय वह बताता था उससे पहले मरने वाले को मुक्त‌ि गृह में लाया जाता था। माना जाता है क‌ि लोग भव‌िष्यवाणी के कारण नहीं बल्क‌ि उस डॉक्टर के द्वार मारे जाते थे। बाद में मरने वाले की आत्मा यहां भटकने लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें