हिन्दू मान्यताओं के मुताबिक पान के पत्तों को बहुत शुभ माना गया है। किसी भी तरह के शुभ काम से पहले या पूजा पाठ के वक्त इन्हें जरूर शामिल किया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि पान के पत्तों द्वारा उपाय करके आफ सुख, समृद्धि और शांति प्राप्त कर सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें उपायों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 6
डेमो
- फोटो : डेमो
मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमानजी को पान का बीड़ा अर्पित करने से लंबे समय से रूके काम पूरे हो जाते हैं। बीड़ा अर्पित करने से तात्पर्य है कि अब से हनुमानजी आपकी बीड़ा उठाएंगे। ध्यान रखें इस पान में सिर्फ कत्था, सौंफ, गुलकंद, गुलकंद और खोपरे डलवाएं। पान में चूना या सुपारी डलवाने की गलती न करें।
विज्ञापन
3 of 6
paan ke patte
अगर आपका कोई काम काफी लंबे समय से अटका हुआ है और लाख कोशिशों के बाद भी पूरा नहीं हो रहा है तो आप रविवार के दिन उस काम को करने निकले। घर से निकलते वक्त आप पान के पत्ते को अपनी जेब में रखें। ऐसा करना शुभ मान जाता है और कहते हैं कि ऐसा करने से आपका काम बन जाएगा।
4 of 6
ganesh
- फोटो : ganesh
पान पर कंसार कोरे रखकर गणेश जी को अर्पित करने से आपके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा पान के पत्तों को घर के मुख्य द्वार पर टंगाने से घर की नकारात्मकता खत्म हो जाती है। अगर आप ऐसा करें तो ध्यान रखे कि हर दिन इन पत्तों को बदलते रहें।
विज्ञापन
5 of 6
paan ke patte totke
अगर घर में किसी को नजर दोष लग जाए तो इसके लिए पान के पत्ते पर सात गुलाब की पंखुड़ियां रखकर उसे खिला दें। ऐसा करने से नजर दोष समाप्त हो जाता है।
अगर आपका कारोबार ठप्प पड़ गया है तो पान के पत्तों का दान करने से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस उपाय को बुधवार के दिन करें तो ज्यादा शुभ माना जाता है।