Happy New Year 2023 : आज से नया वर्ष का शुभारंभ हो चुका है। नए साल की शुरुआत कुछ ऐसे सूत्रों से करना चाहिए जो पूरे संसार के लिए प्रेरणास्रोत बने। जब अर्जुन अपनी राह से भटक गए थे तब भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें जीवन दर्शन का रास्ता दिखाया,जिसे श्रीमदभगवत् गीता के नाम से जाना जाता है। इस ग्रंथ का हर एक श्लोक जीवन के अलग-अलग पक्षों में आपका मार्गदर्शन करता है। गीत के सूत्रों के माध्यम से श्री कृष्ण व्यक्ति को हर परिस्थितियों में एक सा रहने की सीख देते हैं। गीता में कहा गया है कि सुख और दुख में व्यक्ति को एक जैसे ही रहना चाहिए क्योंकि कोई भी स्थिति स्थायी नहीं रहती है। अगर आप जीवन में परेशान है, कोई सही मार्ग नहीं मिल पा रहा हो, असफलता के कारण मन दुखी हो या नए साल की शुरुआत कुछ अच्छे ढंग से करना चाहते हैं तो भगवान श्रीकृष्ण द्वारा रचित श्रीमदभगवत् गीता के इन 9 सूत्रों को पढ़ें। ये आपको पथ भ्रमित होने से बचाएगा। जानें भगवत गीता के सफलता दिलाने वाले 9 सूत्र।