फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good Signs: सुबह उठते ही दिख जाएं ये चीजें तो समझ जाइए होने वाले हैं मालामाल, बरसेगी भगवान की कृपा

Fri, 01 Apr 2022 06:47 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सुबह उठते ही दिख जाएं ये चीजें तो समझ जाइए होने वाले हैं मालामाल - फोटो : iStock
Lucky Signs in the Morning: हिंदू धर्म में कई तरह कि मान्यताएं प्रचलित हैं। कई ऐसी घटनाएं हैं, जिन्हें शुभ और अशुभ संकेत से जोड़ कर देखा जाता है। जैसे- बिल्ली का रास्ता काटना या रात में अचानक से कुत्ते या बिल्ली के रोने की आवाज सुनाई देना भविष्य में किसी अप्रिय घटना के घटित होने का संकेत देता है। जिस प्रकार किसी अप्रिय घटना का संकेत हमें पहले मिल जाता है, ठीक उसी प्रकार जीवन में अच्छा समय आने और सफलता मिलने से पहले भी कई तरह के संकेत मिलने लगते हैं। ज्यादातर लोग उन संकेतों पर ध्यान नहीं देते हैं। आज हम उन्हीं संकेतों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जीवन में अगर आपको भी ऐसे कोई संकेत मिलें तो समझ जाइए कि आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं या किसी काम में सफलता मिलने वाली है। तो चलिए जानते हैं उन संकेतों के बारे में....
विज्ञापन

2 of 7
सुबह उठते ही दिख जाएं ये चीजें तो समझ जाइए होने वाले हैं मालामाल - फोटो : istock
यदि सुबह-सुबह अचानक से गाय की आवाज सुनाई दे, दूध-दही से भरा बर्तन दिखाई दे, नीलकंठ पक्षी, भौंरे, या मछलियां दिख जाएं तो समझ जाइए कि आपकी किस्मत चमकने वाली है।   
विज्ञापन

3 of 7
सुबह उठते ही दिख जाएं ये चीजें तो समझ जाइए होने वाले हैं मालामाल - फोटो : istock
सुबह उठ कर सबसे पहले आइने में अपना चेहरा देखें, अगर आपका चेहरा खिला-खिला और प्रसन्न दिखे तो जान लीजिए कि आपका वक्त अच्छा आने वाला हैं। यदि आप किसी बड़े काम को शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा वक्त साबित हो सकता है।  

4 of 7
सुबह उठते ही दिख जाएं ये चीजें तो समझ जाइए होने वाले हैं मालामाल - फोटो : istock
मान्यताओं के अनुसार, यदि आपको कई दिनों से रोजाना सुबह-सुबह किसी न किसी बहाने पैसा मिल रहा है, तो समझ लेना चाहिए की आपका समय अच्छा चल रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
सुबह उठते ही दिख जाएं ये चीजें तो समझ जाइए होने वाले हैं मालामाल - फोटो : iStock
जरूरी काम से घर से जाते समय सामने दूध का बर्तन दिख जाए तो ये अच्छा संकेत है। इसका मतलब आपका कार्य सफल होने वाला है। साथ ही आपका दिन अच्छा बीतेगा। इसके अलावा बाहर जाते समय भरे पानी का बर्तन दिखे तो भी शुभ संकेत होता है। 
विज्ञापन

6 of 7
सुबह उठते ही दिख जाएं ये चीजें तो समझ जाइए होने वाले हैं मालामाल - फोटो : iStock
सुबह-सुबह नारियल, शंख, मोर हंस आदि का दिखना भी बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता कि इससे व्यक्ति की तरक्की होती है। साथ ही उसे सभी तरह की चिंताओं से राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुबह उठते ही दिख जाएं ये चीजें तो समझ जाइए होने वाले हैं मालामाल - फोटो : इंस्टाग्राम @whereisbriggs
यदि घर के बाहर किसी छोटे बच्चे का हंसता हुआ चेहरा दिख जाए तो दिन अच्छा बीतता है। इसके अलावा सुबह गाय का बछड़े को दूछ पिलाते देखना भी शुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं कि धन वृद्धि का योग बन सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें