फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogini Ekadashi 2023: योगिनी एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी बरसेगी कृपा

Sun, 11 Jun 2023 11:05 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
योगिनी एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी बरसेगी कृपा - फोटो : अमर उजाला
Yogini Ekadashi 2023 ke Upay: योगिनी एकादशी व्रत 14 जून 2023, बुधवार के दिन रखा जा रहा है। पंचांग के अनुसार यह व्रत प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं उन्हें कुष्ठ या कोढ़ रोग से मुक्ति मिलती है। साथ ही उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। यह भी कहा जाता है कि योगिनी एकादशी व्रत करने वाले लोगों को मृत्यु के बाद भगवान विष्णु के चरणों में जगह प्राप्त होती है। व्रत और पूजा के अलावा योगिनी एकादशी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों के जीवन में आर्थिक संपन्नता आती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। चलिए जानते हैं योगिनी एकादशी के दिन किन उपायों से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं...  

Surya Arghya Vidhi: सूर्य देव को अर्घ्य देते समय आप भी तो नहीं करते ये गलतियां? जान लिजिए सही तरीका 
विज्ञापन

2 of 5
योगिनी एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी बरसेगी कृपा - फोटो : अमर उजाला
विष्णु जी के साथ करें मां लक्ष्मी की पूजा
एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर घर की साफ सफाई करें फिर स्नान करके पीले वस्त्र पहनें। इसके बाद भगवान विष्णु के साथ धन की देव मां लक्ष्मी की पूजा करें।
विज्ञापन

3 of 5
योगिनी एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी बरसेगी कृपा - फोटो : अमर उजाला
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये कार्य
योगिनी एकादशी के दिन शाम को घर के हर एक हिस्से में दीपक जलाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है, जिसके कारण से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं रहेगी।

Gupt Navratri: इस बार हाथी पर सवार होकर आगमन और प्रस्थान करेंगी मां दुर्गा, जानें क्या होगा इसका प्रभाव 

4 of 5
योगिनी एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी बरसेगी कृपा - फोटो : iStock
पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं
मान्यता है कि पीपल के पेड़ में देवताओं का निवास होता है। ऐसे में भगवान को प्रसन्न करने के लिए और उनका आशीर्वाद पाने के लिए योगिनी एकादशी पर पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जरूर जलाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योगिनी एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी बरसेगी कृपा - फोटो : istock
गाय के दूध से करें अभिषेक
योगिनी एकादशी के दिन दक्षिणावर्ती शंख में गाय का दूध भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें