फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली का गुलाल चमकाएगा किस्मत, जानें किस रंग से खेले होली

Sun, 12 Mar 2017 04:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 8
होली में हर कोई गुलाल के रंगों में रंग जाता है। गुलाल और फूलों से होली खेलने की परंपरा हमारे यहां सालों से है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर राशि के अनुसार रंगों से होली खेली जाए तो जीवन में सुख और खुशियों का आगमन होता है। तो जानिए कौन सा रंग चमकाएगा आपकी किस्मत।
विज्ञापन

2 of 8
मेष और वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को लाल रंग से होली खेलनी चाहिए। लाल रंग इस राशि के लिए शुभ है। यह रंग इन्हें मान, सम्मान और प्रतिष्ठा प्रदान करता है।
विज्ञापन

3 of 8
मकर और कुंभ राशि

इन राशियों का स्वामी शनि है। और शनि को सबसे प्रिय नीला और काला रंग होता है। इसलिए होली खेलने के लिए इन रंगों का प्रयोग करें।

4 of 8
वृषभ और तुला राशि

अगर पीले और आसमानी रंग के गुलाल से इस राशि के जातक होली खेलेंगे, तो यह उनके लिए अति शुभ होगा। ऐसा करने से इन्हें नौकरी और व्यवसाय में तरक्की मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 8
धनु और मीन राशि

इस राशि के जातक यश और शोहरत के लिए पीले रंग के गुलाल से होली खेलें। गुरू इनका स्वामि होता है इसलिए पीला रंग इनके लिए शुभ है।
विज्ञापन

6 of 8
मिथुन और कन्या राशि

इस राशि का स्वामी बुध होता है। हरा रंग इनके लिए शुभ होता है। इस रंग के गुलाल से होली खेलें और देखें की आपका करियर कैसे रफ्तार पकड़ता है।
विज्ञापन

7 of 8
कर्क राशि

कर्क राशि के लोग पीला और भगवा रंग का गुलाल लें और जमकर इससे होली खेलें। यह रंग आपकी किस्मत चमका देगा और धन की बारिश होगी आप पर।
विज्ञापन

8 of 8
सिंह राशि

सिंह राशि के लोग खुशमिजाज होते हैं। भड़कीले रंग इन्हें काफी पसंद होता है। लाल, मैरून, नारंगी रंग से अगर सिंह राशि वाले होली खेलेंगे तो सफलता उनके कदम चूमेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें