लठामार होली खेलने के लिए इधर कान्हा की हां हुई उधर बरसाना झूम उठा। खुशी के मारे लड्डू बरसाए गए। गुलाल उड़ाया गया। राधा-कृष्ण के जयकारे गूंजने लगे। श्रीजी मंदिर में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भी जमकर लड्डू बांटे। राधा मैया के दर्शन किए। देर शाम तक श्रद्धा का उत्सव चलता रहा।
विज्ञापन
2 of 7
रविवार को नंदगांव से बरसाना तक आस्था का आनंद बरसा। सुबह को बरसाना की सखियां होली का बुलावा लेकर नंदगांव पहुंचीं। होली खेलने का न्यौता दिया। न्यौता मिलने पर नंदगांव के हुरियारे उत्सव मनाने लगे।
विज्ञापन
3 of 7
दोपहर बाद नंदगांव से पांडा बरसाना में राधारानी मंदिर पहुंचा और कहा कि होली का निमंत्रण स्वीकार कर लिया गया है। सोमवार को सभी लोग होली खेलने के लिए पहुंचेंगे। बस कान्हा की हां सुनते ही बरसाना झूम उठा।
4 of 7
घर-घर बधाइयां गूंजने लगीं। गुलाल उड़ाया जाने लगा। लड्डू बरसने लगे। श्रीजी मंदिर पर खूब गुलाल उड़ा। प्रसाद स्वरूप लड्डू को हासिल करने के लिए होड़ रही। मंदिर के लोग तो लड्डू बरसा ही रहे थे दूरदराज से पहुंचे कृष्ण भक्तों ने भी लड्डू बांटे।
विज्ञापन
5 of 7
देर शाम तक लड्डू बरसाने का सिलसिला चला। इसके बाद मंदिर में समाज गायन हुआ। राधा और कृष्ण की भक्ति में लीन महिलाएं एक-दूसरे को गुलाल लगाकर उत्सव का साक्षी बनने की बधाई दे रही थीं। यहां इतना गुलाल उड़ा कि आसमान भी रंगीन नजर आने लगा। हर कोई होली और आस्था के रंगों में सराबोर हुआ।
विज्ञापन
6 of 7
बरसाना के राधारानी मंदिर में लड्डू होली आयोजन का साक्षी बनने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
बरसाना में लठामार होली के लिए रात भर तैयारियां चलती रहीं। घर-घर में पकवान बने। बाहर रहने वाले लोग भी अपने घर आ गए हैं। सोमवार को सभी लट्ठमार होली में हिस्सा लेंगे।