फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijayadashami 2023: विजयादशमी पर जरूर करें ये काम, जीवन में बनी रहेगी सुख समृद्धि

Tue, 24 Oct 2023 10:40 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dussehra 2023: विजयदशमी का त्योहार हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
1 of 6
Dussehra 2023 - फोटो : अमर उजाला
Dussehra 2023: विजयदशमी का त्योहार हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत हासिल की थी। इसलिए आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयदशमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन रावण के साथ कुंभकर्ण और इंद्रजीत के पुतलों का दहन भी किया जाता है। इस साल विजयदशमी का त्योहार 24 अक्तूबर 2023 को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन बुराई का समापन कर एक नई शुरुआत की जा सकती है। वहीं दशहरे के दिन जरूरतमंद व्यक्ति को दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसी कड़ी में आइए जानते है कि, दशहरे के दिन किन कामों को जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
Dussehra - फोटो : सोशल मीडिया
रावण दहन का मुहूर्त
अक्सर बच्चे घर में ही रावण का पुतला बनाकर उसका दहन करते है। साथ ही कई सोसाइटी या कॉलोनी में भी इस तरह के प्रोग्राम किए जाते है। ऐसे में रावण दहन का मुहूर्त 24 अक्तूबर शाम 05 बजकर 43 मिनट के बाद का रहेगा। आप मुहूर्त के हिसाब से रावण दहन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नीलकंठ पक्षी
नीलकंठ पक्षी के दर्शन
दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि दशहरा के दिन आपको नीलकंठ पक्षी कहीं नजर आ जाए तो आपके काम जरूर पूरे हो जाएंगे। 

4 of 6
दान करें - फोटो : अमर उजाला
दान करें
आर्थिक समस्याओं से निजात पाने के लिए दशहरे के दिन किसी मंदिर में साफ-सफाई से जुड़ी चीजों को दान करना शुभ माना जाता है। साथ ही जीवन से जुड़े रोग-शोक दूर करने के लिए नारियल को अपने सिर से उतारकर रावण दहन की आग में डाल देना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
Aparajita - फोटो : istock
अपराजिता के पौधे की पूजा
दशहरे के दिन अपराजिता के पौधे का पूजन करने से आप अपने विरोधियों से छुटकारा पा सकते हैं। कहा जाता है कि यदि विजयादशमी के दिन विधि अनुसार पूजा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shami Plant - फोटो : iStock
शमी के पौधे की पूजा
अगर आपकी कुंडली में शनि से संबंधित दोष है तो आप विजयादशमी के दिन शमी के पौधे का पूजन अवश्य करें। ऐसा करने से आपके कष्टों का निवारण हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें