Vat Savitri Vrat 2026
- फोटो : अमर उजाला
बरगद के पेड़ की पूजा
वट वृक्ष के चारों ओर कच्चा सूत लपेटते हुए परिक्रमा करें। इसके बाद विधि-विधान से वट वृक्ष की उपासना कर पति की लंबी उम्र की कामना करें। यह उपाय अत्यंत शुभ माना जाता है।
बरगद के फल या कोपल का सेवन करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वट सावित्री की पूजा के बाद वट वृक्ष के फल या नई पत्ती को प्रसाद के रूप में ग्रहण करना फलदायी माना गया है। इससे सभी तरह के दोष भी दूर होते हैं।